Highlights

इंदौर

500 सीटर कन्या छात्रावास में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित

  • 27 Aug 2022

इंदौर। पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग इन्दौर के सहायक संचालक श्री सुमित रघुवंशी द्वारा बताया गया है कि नवनिर्मित शासकीय पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक 500 सीटर कन्या छात्रावास, असरावद खुर्द खंडवा रोड इन्दौर में प्रारंभ किया गया है। अत: इन्दौर जिला अंतर्गत विभिन्न पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक शैक्षणिक संस्थाओं में अध्ययनरत पिछड़ा वर्ग की छात्राओं हेतु छात्रावास में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। छात्रावास में प्रवेश प्रक्रिया प्रथम आओ, प्रथम पाओ के आधार पर की जायेगी। छात्राएं अपना आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, समग्र आईडी, मूल निवासी प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता संबंधी प्रमाण पत्र (कक्षा 10वीं, 12वीं एवं स्नातक की अंकसूची) महाविद्यालय/विश्वविद्यालय में अध्ययन का प्रमाण पत्र, सहित कार्यालय सहायक संचालक, पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, क्रमांक 303 द्वितीय तल, सेटेलाईट भवन, मोती तबेला इन्दौर में 29 जुलाई 2022 को दोपहर पूर्व जमा करवा सकती हैं। अधिक जानकारी के लिए उक्त कार्यालय में कार्यालयीन समय पर संपर्क किया जा सकता है।