इंदौर। पुलिस के लाख प्रयास के बाद भी वाहन चालक यातायात के नियम तोड़ रहे हैं, जबकि पुलिस लगातार ऐसे वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में अब 509 वाहन चालकों को चालानी कार्रवाई कार्रवाई का सामना करना पड़ा। इनमें 173 वाहन चालकों ने पीओएस मशीन में डेबिट-क्रेडिट कार्ड से अपनी गलती पर डिजीटल पैमेंट किया।
डीसीपी ट्रैफिक महेश चंद जैन ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि यातायात प्रबंधन जोन,बीट क्षेत्र के चौराहों पर बेहतर यातायात प्रबंधन का कार्य करते हुए, क्यूआरटी -टीम के साथ उन चिन्हित मार्गो, चौराहों पर पैदल पेट्रोलिंग कर यातायात प्रबंधन का कार्य करे, जिन चौराहों पर वाहन चालकों द्वारा गलत दिशा में वाहन चलाकर, सवारियों को बीच सड़क पर उतार-चढ़ाया जाकर लापरवाहीपूर्वक-खतरनाक तरीके से वाहन चलाकर, आमजन का जीवन संकट में डाला जाता है।
ट्रैफिक पुलिस की सभी टीमों ने बेहतर यातायात प्रबंधन के साथ-साथ गलत दिशा में वाहन चलाने वाले 42 गैरजि मेदार वाहन चालकों पर कार्यवाही की गई। नो-पार्किंग क्षेत्र में खड़े वाहनो पर कार्यवाही कर सुव्यवस्थित पार्किंग की हिदायत दी। प्रमुख चौराहों पर रेड लाइट का उल्लंघन करने वाले वाहन चालको को वायरलेस प्रसारण के माध्यम से अगले चौराहा पर पकड़वाया गया और रेड लाइट ज प के सभी ई-चालानो का हिसाब मौके पर बराबर कर 195 चालान बनायें। ऑटो रिक्शा के दस्तावेजों को चेक कर बिना फिटनेस-परमिट के चल रहे अवैध ऑटो पर कार्यवाही कर 42 चालान किये गए। वाहन चलाते मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने पर 37, वाहनों के शीशों पर ब्लैक फिल्म लगाने पर 17, बिना नंबर-अमानक नंबर प्लेट 48, साथ ही रांग पार्किंग 23 वाहनों पर कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान कार-जीप के 153, मोबाइक 117, ऑटो रिक्शा 42 चालान, मैजिक-वेन 19, बस 27, लोडिंग 21, ट्रक सहित अन्य वाहनों के चालान बनाये गए। इंटरसेप्टर वाहन के साथ तेज गति-लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने वाले चालको के विरुद्ध नियंत्रित गति-सुरक्षित जीवन अभियान के तहत कार्यवाही कर समन शुल्क वसूला गया।
इंदौर
509 वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई
- 20 Jun 2022



