इंदौर। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद तकनीकी शिक्षा संचालनालय (डीटीई) द्वारा आयोजित की जाने वाली एडमिशन प्रक्रिया का एक राउंड 24 से 30 नवंबर तक हुआ। डीटीई ने इसका मैट्रिक्स देखा तो पता चला कि इस दौरान सभी कोर्सेस में 6948 एडमिशन हुए। इसमें सबसे ज्यादा 5044 एडमिशन एमबीए में हुए। इसके अलावा बीटेक में 449, इंजीनियरिंग डिप्लोमा में 502 और लेटरल एंट्री में 563 एडमिशन हुए।
एमई व एमटेक में 314 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया। वहीं ओवरऑल एडमिशन की बात करें तो सत्र 2022-23 में 15 कोर्सेस में 1 लाख 17 हजार 892 एडमिशन हुए हैं। 23 नवंबर की स्थिति में 1 लाख 948 एडमिशन थे। एमबीए में पिछले सत्र 2021-22 की तुलना में 2584 ज्यादा एडमिशन हुए हैं। इसी तरह बीटेक में 3,567 ज्यादा एडमिशन हुए हैं। पीजी कोर्सेस के अंतर्गत एमसीए में 611 एडमिशन बढ़े हैं। एमई व एमटेक में 686 एडमिशन कम हुए हैं।
इधर, बीफार्मेसी और डी.फार्मेसी के लिए कॉमन मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। इसमें 15336 उम्मीदवार शामिल हैं। इन उम्मीदवारों को 7 दिसंबर को सीट अलॉटमेंट लेटर जारी किए जाएंगे। इस आधार पर स्टूडेंट्स को संबंधित कॉलेज में 13 दिसंबर तक एडमिशन लेने होंगे। सेकंड राउंड के लिए नए रजिस्ट्रेशन 8 दिसंबर से होंगे।
इंदौर
7 दिन में 6940 एडमिशन, सबसे ज्यादा 5044 एमबीए में हुए
- 05 Dec 2022