Highlights

इंदौर

7 बार किया रेड लाइट का उल्लंघन

  • 04 Aug 2022

इंदौर। मधुमिलन चौराहे पर यातायात प्रबंधन का कार्य देख रहे क्यूआरटी टीम के प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्रपालसिंह चौहान द्वारा कार एमपी 09-सीएन-8124 के चालक द्वारा रेड लाइट का उल्लंघन करने पर रोका गया। निरीक्षक द्वारा यातायात प्रबंधन केंद्र से उक्त वाहन के पूर्व में लंबित ई-चालानों की जानकारी ली गयी तो पाया कि वाहन चालक द्वारा पूर्व में भी 7 बार रेड लाइट का उल्लंघन किया जा चुका है। वाहन चालक द्वारा एक और नई गलती पर कुल  18,500 रुपये लंबित ई-चालानों की समन शुल्क राशि मौके पर जमा करवाई गई। इसी चौराहे पर वेन एमपी 09-एलपी-9706 के चालक ने भी रेड लाइट उल्लंघन किया, जिसके द्वारा पहले भी 8 बार सिग्नल तोड़ा था। उसे भी मौके पर 4 हजार रुपए का समनशुल्क जमा कराना पड़ा।

अधेड़ को चाकू मारा
इंदौर। एमआइजी थाना क्षेत्र में एक वृद्ध को आरोपी ने चाकू मार दिया। राजकुमार पिता रामप्रसाद वर्मा (52) साल निवासी सोमनाथ की जूनी चाल की शिकायत पर रणवीर के खिलाफ केस दर्ज किया है। फरियादी का कहना है कि वह कपड़े धो रहा था। इसी दौरान आरोपी वहां पर आया और विवाद करने लगा। उसने विरोध किया तो आरोपी ने नुकीली वस्तु से उसके कंधे पर मारकर घायल कर दिया।

किशोरी ने की खुदकुशी
इंदौर। एक किशोरी ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है।  आशु परमार (15) निवासी सांवरे रोड को इलाज के लिए बड़े अस्पताल लाया गया था, जहां पर उसकी मौत हो गई। अभी फांसी लगाने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।
सड़क हादसे में युवक की मौत
सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। अर्जुन पिता प्रकाश (28) निवासी सांवेर को इलाज के लिए बड़े अस्पताल लाया गया, जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि कल वह सांवेर रोड पर बाइक से जा रहा था। इसी दौरान वह रेङ्क्षलग से टकरा गया था। उसे पहले इलाज के लिए निजी अस्पताल, फिर एमवाय अस्पताल लाया गया, लेकिन बचाया नहीं जा सका।

पति ने की पिटाई
इंदौर। एक महिला को उसके पति ने पीट दिया। आरोपी अपनी पत्नी को धार ले जाने के लिए आया था। जब महिला ने जाने से इनकार किया तो आरोपी ने उसे पीट दिया। सबीना (27) निवासी खिजराबाद कॉलोनी की शिकायत पर उसके पति मोह्मद जफर निवासी धरमपुरी धार के खिलाफ केस दर्ज किया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह अपने मायके में आ गई थी। पति कल घर पर आया और उसे अपने साथ धार चलने के लिए बोला। उसने साथ में चलने से मना किया। इसी बात को लेकर आरोपी ने उसे पीट दिया।

युवक को कुल्हाड़ी मारी
इंदौर। रंजिश में एक युवक को आरोपियों ने पीट दिया। प्रेम पिता अशोक (20) निवासी कोदरिया की शिकायत पर विशाल, कार्तिक, रोहित और मनीष के खिलाफ केस दर्ज किया है। उसने पुलिस को बताया कि आरोपियों उनकी रंजिश चली आ रही है। कल स्कूल ग्राउंड पर आरोपी मिल गए। पुरानी बात को लेकर उनके बीच में विवाद हो गया था। इस पर आरोपियों ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।