इंदौर। इंदौर में रविवार को सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इसमें विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। होटल सयाजी में इंदौर माम्स द्वारा आयोजित 'रंगोली अवार्ड 0.3 में शहर की महिलाओं को सम्मानित करने मशहूर टीवी कलाकार करण मेहरा आए। आयोजन में चिकित्सा, इंजीनियरिंग, फैशन डिजाइनिंग, कला, समाज सेवा और ब्लाग लिखने वाली 20 वर्ष से 85 वर्ष तक की महिलाओं को पदक देकर सम्मानित किया गया। इसमें शताब्दी सक्षम, कल्पा दानी, डा. संध्या चौकसे, अंशु खतूरिया, अनुपमा बोथरा, रीत कुमार, शालिनी आदि शामिल थीं। संस्था की संस्थापक कोमल करे जोशी ने बताया कि आयोजन में 80 महिलाओं का सम्मान किया गया।
इंदौर
80 महिलाओं के उम्दा कार्यों का 'रंगोली अवार्ड
- 19 Jul 2022