10 वीं और 12वीं कक्षा के रिजल्ट आज होंगे घोषित
इंदौर। फरवरी और मार्च में हुई माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणामों की घोषणा दोपहर एक बजे होगी। इसी के साथ एक माह से परिणाम की राह देख रहे छात्रों का इंतजार भी खत्म हो जाएगा। दो साल बाद मंडल प्राविण्य सूची भी घोषित करने जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि परिणाम चाहे जो भी छात्रों को घबराना नहीं चाहिए, वहीं माता-पिता को भी चाहिए कि बच्चों पर अनावश्यक दबाव न बनाए।
उप जिला परियोजना समन्वयक नरेन्द्र जैन ने बताया कोरोना काल में दो साल बीतने के बाद इस साल फरवरी से 10वीं और 12वीं की बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हुई थी। शहर में करीब 146 केन्द्र बनाए गए थे। जिले में एमपी बोर्ड स्कूलों के 10वीं और 12वीं कक्षा के 79838 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें नियमित और स्वाध्यायी दोनों विद्यार्थी शामिल हैं। इसमें भी 10वीं में 36 हजार 754 नियमित और 7033 स्वाध्यायी विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जबकि 29 हजार 352 नियमित और 6699 स्वाध्यायी विद्यार्थियों ने 12वीं की परीक्षा दी थी। दो साल बाद परिणाम घोषित होने जा रहे हैं। दोपहर एक बजे बोर्ड की वेबसाइट पर परिणाम आ जाएंगे। इसके अलावा प्रदेश और जिला स्तर की प्राविण्य सूची भी रहेगी।
इंदौर
80 हजार बच्चों का इंतजार आज दोपहर एक बजे होगा खत्म
- 29 Apr 2022