इंदौर। एक फर्म का मालिक कोविड-19 में बीमारी के से पीडि़त था। इसी का फायदा उठाकर सेल्समैन ने लाखों का गबन कर दिया। जांच पड़ताल की तो 12 लाख कापता चला। इसके बाद से सेल्समैन फरार था, जिसे पुलिस ने 9 माह बाद पकड़ा है। भंवरकुआ पुलिस ने बताया कि 4 फरवरी 2022 को फर्म सावंरिया ट्रेडर्स नवलखा के मालिक ने बताया कि उनकी फर्म में सेल्समैन जितेन्द्र साहू पिता आजाद साहू निवासी मां उमिया पैलेस रंगवासा राऊ है। वह फर्म के बिल व जमा राशि को लेकर फरार हो गया है। इस शिकायत के बाद पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने बताया कि इसके बाद से ही जितेंद्र साहू की तलाश की जा रही थी। मुखबिर से सूचना मिली थी कि जितेंद्र साहू घर के पास देखा गया है। इस पर पुलिस ने उसे घेराबंदी कर पकड़ा है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
इंदौर
9 माह बाद पकड़ाया फरार आरोपी
- 26 Nov 2022