Highlights

खेल

Asian Games 2023: भारतीय निशानेबाजों ने जीता स्वर्ण, चीन को एक अंक से हराया

  • 28 Sep 2023

हांगझोऊ। एशियाई खेल 2023 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। खासकर भारतीय निशानेबाजों ने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। शूटिंग में भारत को अब तक 13 पदक मिल चुके हैं। भारत ने कुल 24 पदक जीते हैं। इनमें आधे से ज्यादा पदक शूटिंग में आए हैं। भारतीय निशानेबाज चार स्वर्ण पदक भी जीत चुके हैं, जबकि भारत की झोली में कुल छह स्वर्ण हैं। 
एशियाई खेल के पांचवें दिन भारतीय पुरुष निशानेबाजों की टीम ने 10 मीटर एयर पिस्टल में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। सरबजोत सिंह, शिव नरवाल और अर्जुन सिंह चीमा की भारतीय तिकड़ी ने कुल 1734 के साथ चीन को एक अंक से हराकर टीम स्वर्ण जीता। वियतनाम ने 1730 के साथ कांस्य पदक जीता। सरबजोत (580) और अर्जुन (578) क्रमशः 5वें और 8वें स्थान पर रहे और व्यक्तिगत स्पर्धा फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। शिवा (576) 14वें स्थान पर रहे।
भारतीय पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल टीम ने धीमी शुरुआत से उबरते हुए स्वर्ण पदक जीता। सरबजोत सिंह, अर्जुन सिंह चीमा और शिवा नरवाल की तिकड़ी ने मिलकर 1733 अंकों के साथ टीम स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने चीन को केवल एक अंक से हराया, जिसमें सरबजोत और नरवाल ने एक सही शॉट (10) हासिल कर शीर्ष स्थान हासिल किया। सरबजोत और चीमा ने भी शानदार वापसी के बाद शीर्ष आठ में जगह बनाकर व्यक्तिगत फाइनल में अपनी जगह पक्की की। सरबजोत सिंह कुल 530 अंक के साथ पांचवें स्थान पर रहे, जबकि चीमा 578 के साथ आठवें स्थान पर थे। हालांकि, नरवाल 576 अंक के साथ 14वें स्थान पर रहे और फाइनल में जगह नहीं बना पाए।
साभार अमर उजाला