#औकात में रहे..! #औकात दिखा दूंगा..!
औकाताधीशों की मटर ग़श्ती जारी है..
यही तो सब कहने और करने लायक काम के लिए चुनते है.... हम खुश चलो #घंटा से औकात पर तो आए कोई..!
ज्यादा #फुर्सत हुई तो पहले बनाने का हंगामा करेंगे फिर तोड़ने का शोर मचाएंगे..आखिर उनकी भी रोजी रोटी का सवाल है..! हम #खुश कि कुछ ना कुछ तो हो ही रहा है ..
और ज्यादा फुर्सत हुई तो आंकड़ेबाजी करते हुए #विकास बाजी के #विज्ञापन नुमा आयोजन करेंगे अब हम गरीब 10 हजार गिन नहीं पाते कहां #मिलियन #ट्रिलियन समझेंगे ..हम खुश कोई बात नहीं तुम गिन लो..
और पुरस्तिया बने तो तुमने ये क्यों किया चिल्लाएंगे या तुमने भी तो उस समय ये किया था बताएंगे..मतलब तुमने किया इसलिए हम भी करेंगे मतलब ....चोर चोर मौसेरे भाई ..हम खुश चलो हम भी कहेंगे तूने भी तो उस दिन #गाली दी थी आज मैने भी दे दी हिसाब बराबर ...
उन्हें नहीं है फुर्सत गंदे #पानी ,अशुद्ध #हवा ,बेतरतीब #ट्रैफिक जैसी अनेकानेक जीवनोपयोगी #समस्याओं के समाधान की ..हम भी खुश कि हम भी आदी हो गए इन सबके ,हमे भी कहा फुर्सत..?
वो भी फुर्सत में हम भी..खेल जारी हैं
लेकिन कभी हम फुरसतिए काम पर लगे तो ये फुरसतिए टिकेंगे कब तक ..
अपडेट होते लोग और #इंटेलिजेंट बनती #दुनिया में अब बहुत ज्यादा खड़े नहीं रह पाएंगे फुरसतिए...
फूर फूर हो जायेंगे ..जल्दी ही गिरेंगे विकेट ,बल्ला सभी एक साथ ..यदि हम फुरसतिए मजा वाला खेल देखना छोड़कर अपने अपने हिस्से का काम सही में करने लग जाए तो ..!
#पुष्प (सोशल मीडिया से साभार)
जनता कहिन
सावधान ! फुरसतिया खेल जारी है .
- 21 Feb 2026



