Highlights

खुली चिठ्ठी

Congress: गांधी ने तुमको ये तो नहीं सिखाया - पढ़ाया था शर्टलेस.., हंगामा ..., चिल्लाना .., भागना..

  • 21 Feb 2026

 कहां से सीखे समझे ये सब... क्या कांग्रेस की यूथBग्रेड अब Xग्रेड तक जाएगी ?
मतलब खेलने दो नहीं तो खेल बिगाड़ेंगे
कांग्रेस क्या ये सब ही बस यही आता तुमको..
किसने सिखाया ?  संसद में जबरदस्ती चिल्लाना...अपनी बात को रखने के लिए बेतुकी हरकते करना ..उल्लझूलूल बोलना ..बांहे चढ़ाना ..आंख मारना फिर भाग जाना ..
किस से सीख गए   ?  संसद के बाहर अंदर मिमक्रि करना सभापति से लेकर प्रधानमंत्री पदों को लेकर अशोभनीय बोलना...
किस से सीख गए  ? अपने संसद साथियों से वैचारिक मतभेद होने पर उन्हें गद्दार तक कह देना...
किस से सीख गए  ?  शब्दों, व्यवहार पर निम्न से निम्न होते जाना..
किस से सीख गए  ?  यात्रा के नाम पर ...देश को जानने समझने के नाम की नौटंकी और मात्र चुनावी हित की रणनीति..
किस से सीख गए  ?  समयानुसार वेश परिवर्तन..देश के विरोधी स्वरों में अपना सुर मिलना ..
बोलो ना pls बोलो ना कांग्रेस
गांधी ने तो तुमको ये नहीं सिखाया पढ़ाया था । फिर तुम और तुम्हारी यूथ बिग्रेड  ..C - D - E ग्रेड क्यों होता जा रही  क्या अब X ग्रेड तक जाने का प्लान बनाया है 
स्कूल कॉलेज में भी अनुशासन ,व्यवहार सब सिखाया समझाया जाता है 
ये सब भूल गए या तुम्हारी यूथ Bग्रेड स्कूल कॉलेज गई नहीं बस थोड़ी बड़ी हुई और डंडे उठाना और कपड़े उतारना ही आया..
कुछ तो ऐसा सार्थक करो कांग्रेस ।
जरूरी नहीं चुनाव जीतना ही  लक्ष्य हो और चुनाव हारे तो बस हंगामा और अवरोध करना ही लक्ष्य हो ..
चुनाव से पहले सार्थक काम तो चुनो . जन जन में तुम्हारी गिरती स्तर को समझो और उसे ऊपर उठाने के लिए सार्थक संवाद करो..!
कांग्रेस बहुत सक्षम हो तुम लेकिन शायद तुमने असली गांधी विचार सिद्धांत आचरण  को  छोड़ मात्र गांधी नाम के साथ नफरती जिन्ना को पकड़ लिया ।
कोई सही कह नहीं पा रहा हो समझा नहीं पा रहा हो दिशा दर्शन का अभाव हो तो एक निःशुल्क सलाहकार के रूप में मेरी सेवाएं का खुला निमंत्रण दे रहा हूं 
लेकिन कांग्रेस तुम ये सब किस से कैसे सीखते जा रहे हो..
बोलो ना कांग्रेस pls कुछ तो कहो
नहीं नहीं चिल्लाओ मत, भागो मत हंगामा मत करो..
मर्यादित आचरण के साथ सार्थक संवाद  करो आखिर गांधी नाम तुमसे जुड़ा है कुछ तो शर्म करो अपने पितृ पुरुष के नाम की ।