चलती गाड़ी में लगी आग
इंदौर। आज सुबह संजय सेतू पर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक चलती गाड़ी में आग लग गई। जानकारी के अनुसार संजय सेतु पर सीएनजी वेन मैं आग लगी ड्राइवर गाड़ी छोड़कर भागा। सूचना मिलते ही तत्काल फायर की गाड़ी ने मुके पर आकर आग पर काबू पाया नहीं तो बड़ा हादसा हो जाता। बताया जाता है कि गाड़ी में सीएनजी गेस का टैंक लगा था । यदि यह फूट जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
शादी का झांसा देकर रेप
इंदौर। शादी का झांसा देकर रेप किए जाने के मामले में पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर केस दर्ज किया है। भंवरकुआ पुलिस ने बताया कि ठीकरी जिला बड़वानी में रहने वाली एक छात्रा ने शिकायत में बताया कि वह भंवरकुआं थाना क्षेत्र में रहकर पढ़ाई कर रही थी। वहीं उसी का परिचित भी तीन इमली में रहकर पढ़ाई कर रहा था। इस दौरान दोनों की अच्छी बात भी थी। आरोपी ने इसका फायदा उठाया और 2 जनवरी को वह छात्रा को कमरे में ले गया और शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब दोनों गांव पहुंचे तो आरोपी शादी मुकर गया। मामले में पीडि़ता ने घटना के बारे में परिजनों को बताया। इस पर परिवारजन उसे थाने लेकर पहुंचे। यहां पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करवाया। घटना भंवरकुआं थाने की है। इसी के चलते पुलिस ने जीरो पर मामला दर्ज कर आगे की जांच के लिए इंदौर भेजी।
विवाद में चाकू से हमला
इंदौर। नंदन नगर में एक युवक को आरोपियों ने चाकू मारकर घायल कर दिया। राकेश पिता कैलाश सिसोदिया निवासी नंदननगर की शिकायत पर कालू उर्फ बाबा के खिलाफ केस दर्ज किया है। राकेश ने पुलिस को बताया कि आरोपी का उनके साले से विवाद हो गया। उसने शराब पीने के लिए रुपए मांगे। उसके इनकार करने पर उसने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की और चाकू मारकर घायल कर दिया। उसके पेट में गंभीर चोट आई है। इसी प्रकार लसूडिय़ा थाना क्षेत्र के ढाबली में एक अध़ेड़ को उसके बेटे के दोस्तों ने धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। श्याम पिता नवलङ्क्षसह ठाकुर निवासी नर्सरी कॉलोनी की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। श्याम ने पुलिस को बताया कि बेटे रोहित के साथ में ल?की और विशु घूमते रहते हैं। वह साथ में दिखे तो बेटे को डांटा कि आवारा लड़कों के साथ में मत घूमा कर। इसी बात को लेकर आरोपियों ने गाली-गलौज की और पर किसी धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। धमकाया कि अगर बेटे को कुछ कहा तो जान से मार देंगे।
ईद मिलन समारोह में आईपीएस का इस्तकबाल
इंदौर। बोहरा समाज के ईद मिलन समारोह में आईपीएस का इस्तकबाल किया गया। समाज के मीडिया प्रभारी शब्बीर बगवाला ने बताया कि सियागंज जमात मस्जिद पर ईद मिलन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें कई समाजजन व अन्य शामिल हुए। इस अवसर पर कोतवाली थाना प्रभारी सोनाक्षी सक्सेना (आईपीएस) का इस्तकबाल आमिल साहब यूनुस भाई वजीरी और ताहेर भाई ने करते हुए शिरखुरमे से मुंह मीठा कराया। इस अवसर पर इज़्जी जमात के शेख मोइज़ अत्तार, खुजेमा उज्जैनवाला, मोइज़ स्टेशनवाला, ख़ुज़ेमा होटलवाला, काईद धडीवाला, मोइयद वकील, मुर्तुज़ा अमझेरावाला, जौहर छतरीवाला आदी सदस्य मौजूद थे।



