Highlights

इंदौर

Crime Graph

  • 12 May 2022

बेटियों ने युवकों के साथ मिलकर मां को पीटा
इंदौर। बेटियों ने अपने दोस्त युवकों के साथ मिलकर मां को बेरहमी से पीटा और धमकी देकर फरार हो गए । घटना राऊ थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार शुभम पैलेस ग्रीन कॉलोनी राहों में रहने वाली महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि रात उसकी दोनों बेटी नौशाद निवासी गुलजार कॉलोनी और कपिल उर्फ रोहित शर्मा निवासी बिजलपुर के साथ घर आए और चारों ने कहा कि हम हमारे हिसाब से सभी साथ में रहेंगे तुम हमारे बीच क्यों आती वह बोलने लगे फिर दोनों बेटियों ने अपने प्रेमियों के साथ मिलकर मेरे साथ बेरहमी से मारपीट की और धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ धारा 452 294 323 और 506 का प्रकरण दर्ज किया है।

युवक पर चाकू से हमला
इंदौर। बदमाश ने युवक पर चाकू से हमला किया और धमकी देकर फरार हो गया। घटना संयोगितागंज थाना क्षेत्र की है । जानकारी के अनुसार फरियादी टिंकू पिता सुरेश चौरसिया 21 साल निवासी रीवा हाल मुकाम पालदा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वहां शंकरगंज पुलिया के पास पत्नी के साथ गुजर रहा था तभी आरोपी उमेश और राजू मिले और उमेश ने उसकी पत्नी के चाल चलन ठीक नहीं होने का जिक्र करते हुए उसे गालियां दी । फरियादी टिंकू ने गाली देने से मना किया तो दोनों ने उसके साथ मारपीट की और उमेश ने उस पर चाकू से हमला किया और फरार हो गया। संयोगितागंज पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है इसी प्रकार फरियादी साहिल पिता मुकेश पंवार निवासी स्कीम नंबर 71 को आरोपी विनोद मालवीय ने रोका और नशा करने के लिए ?100 मांगे साहिल ने देने से इनकार किया तो उसे चाकू मारकर फरार हो गया। साहिल की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 324 का प्रकरण दर्ज किया है।

झुलसी महिला की मौत
इंदौर।पार्वती बाई पति रामनारायण साहू के 40 साल निवासी उज्जैन की विजय नगर स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई पुलिस के मुताबिक पार्वती बाई 3 दिन पहले घर में जल गई थी ।