किशोरी से किया दुष्कर्म
इंदौर। एक किशोरी से दुष्कर्म के मामले में महिला थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। किशोरी अपने परिवार के साथ सो रही थी। इसी दौरान आरोपी वहां पर आया और उसे उठाकर ले गया। इसके बाद एक सूने स्थान पर लेकर जाकर उसके साथ में दुष्कर्म किया। किशोरी ने परिजनों को घटना के बारे में बताया तो वह पुलिस के पास ले गए। किशोरी एक ईंट भ_े पर काम करती है। आरोपी भी वहीं पर काम करता है। इसके चलते उनकी जानपहचान है। वह घटना वाली रात को भ_े स्थित घर पर सो रही थी। इसी दौरान आरोपी वहां पर आया और उसका मुंह दबाकर उठाकर अपने साथ ले गया। इसके बाद डराधमकाकर उसके साथ में दुष्कर्म किया। किशोरी को डराया कि इस बारे में किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा। किशोरी ने अपने परिजन को बताया तो वे थाने ले आए। टीआइ मामले में पुलिस ने आरोपी को ग्रिफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
गैस के गुबारे फूटने से लगी आग, दो भाई झुलसे
इंदौर। दो स्कूली छात्र जल गए। दोनों गैस के गुबारे फोड़ रहे थे। इसी दौरान आग लग गई और वे बुरी तरह झुलस गए। दोनों को अस्पताल लाया गया, जहां इलाज चल रहा है। मनोहर परिहार पिता गजराजङ्क्षसह व उसके बड़े भाई ओम सांई विहार कॉलोनी को घायल हालत में अर्जुन अस्पताल लेकर पहुंचे। उन्होंने बताया कि दोनों छात्र 10 वीं और 12वीं में पढ़ रहे हैं। कल रात को लाइट जाने पर वे लोग घर के बाहर आ गए और साथियों के साथ खड़े हुए थे। इसी दौरान गैस के गु?बारों का एक गुच्छा उड़कर वहां आ गया। उसमें करीब 100 गुब्बारे थे। लड़कों ने उसे पकड़ लिया और गु?बारों को फोडऩा शुरू कर दिया। दोनों गुब्बारे फोड़ रहे थे, इसी दौरान अचानक विस्फोट हुआ और आग फैल गई। इसमें दोनों लड़के घिर गए। आसपास के लोगों ने आग बुझाई और अस्पताल ले गए। उनकी हालत ठीक बताई जा रही है।
युवती से छेड़छाड
इंदौर। आजाद नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती के साथ आरोपी ने छेड़छाड़ की। पुलिस ने रमेश भार्गव खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी ने उसे रास्ते में रोका और इसके बाद उसके साथ में छेड़छाड़ की।
बैंककर्मी के घर चोरी का आरोपी पकड़ाया
इंदौर। करोल बाग में रिटायर्ड बैंककर्मी के घर लाखों रुपए की चोरी के मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से आरोपी को गिर तार कर लिया है। वह बैंककर्मी का परिचित ही निकला। बाणगंगा पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। उल्लेखनीय है कि करोल बाग में 9 अप्रैल से लेकर 21 अप्रैल के बीच रिटायर्ड बैंक कर्मी रविन्द्र पिल्लई के यहां से चोर सोने के जेवर एवं नगदी सहित लाखों का माल लेकर फरार हो गए थे। पिल्लई परिवार सहित हरिद्वार गए हुए थे। पुलिस तक मामला पहुंचने के बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तो उसमें राजकुमार पिता प्राणसिंह लोधी कैद हुआ। पिल्लई ने बताया कि वह उनका परिचित ही है। पुलिस ने उसे पकड़ लिया है उससे पूछताछ की जा रही है।
हिस्ट्रीशीटर भय्यू सुरीला पर रासुका
इंदौर। 42 केस वाले फरार हिस्ट्रीशीटर गुंडे भय्यू सुरीला को तंजीम नगर से गिर तार कर उस पर रासुका की कार्रवाई की गई है। आजाद नगर में घर में घुसकर महिला को पिस्टल की नोक पर लूट की वारदात के बाद वह फरार हो गया था। उसके साथी गिर तार कर लिए गए थे। खजराना एसीपी जयंत राठौर ने बताया कि एहसान उर्फ भय्यू सुरीला के खिलाफ 42 गंभीर अपराध दर्ज हो चुके हैं। सोशल मीडिया पर उसने एमआईजी के गैंगस्टर सलमान उर्फ लाला को वीडियो के जरिए धमकी भी दी थी। उसे गिर तार करने के लिए काफी दिनों तक मशक्कत करना पड़ा। फरार होने के चक्कर में वह घायल भी हुआ है। उस पर रासुका के तहत कार्रवाई की गई है।
ठेकेदार से लूट के आरोपी धराए
इंदौर। ठेकेदार से मोबाइल और बाइक लूटने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी आटो रिक्शा से सूनसान जगह पर रैकी कर वारदात करते थे। गत 29 अप्रैल को जूनी इंदौर एसीपी दीशेष अग्रवाल के कार्यालय के सामने आटो रिक्शा सवार तीन बदमाशों ने तंदूर ठेकेदार रवि राधेश्याम राठौर से बाइक और मोबाइल लूटा था। पुलिस ने मामले में गुरुवार को आरोपी दीपक हिरवे (निमोदी) और कृष्णाकांत शर्मा (खातेगांव) को गिरफ्तार कर लिया। टीआइ अभय नेमा के मुताबिक एक आरोपी छोटू अभी फरार है।



