चद्दर से गिरा युवक, मौत
इंदौर। चंदन नगर थाना क्षेत्र में बारिश के चलते एक युवक चद्दर पर चढ़कर बरसाती बिछा रहा था, तभी उसका पैर फिसला और वह नीचे जा गिरा। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार मृतक का नाम विक्रम निवासी राजनगर है। वह कल बरसाती बिछाने के दौरान चद्दर से फिसलकर गिरा तो फिर उठा ही नहीं। परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल लाए, जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।
बिना अनुमति कर रहे थे प्रचार, वाहन जब्त
इंदौर। नगरीय निकाय चुनाव के चलते आचार संहिता लगी है और इसका सख्ती से पालन कराया जा रहा है। चंदन नगर पुलिस ने आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए बिना परमिशन के चुनाव प्रचार - प्रसार करने वाले वाहन जब्त किए हैं। पुलिस के अनुसार थाना चंदन नगर क्षेत्रांतर्गत बांक पंचायत में सरपंच प्रत्याशी सोहराब पटेल और खलील मुल्तानी द्वारा बांक पंचायत क्षेत्र में बिना परमीशन लेकर वाहनों में डीजे साउंड लगाकर कोलाहल अधिनियम एवं आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन कर प्रचार प्रसार किया जा रहा था। थाना प्रभारी अभय नेमा द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्यवाही करते हुए उक्त दोनों वाहनों को तुरंत थाने पर लाकर उनके विरुद्ध कोलाहल अधिनियम एवं आचार संहिता के उल्लंघन में अपराध दर्ज किया गया है।
ढाई हजार का इनामी आरोपी पकड़ाया
इंदौर। दप्लाट की धोखाधड़ी में फरार ढाई रुपए के इनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्त में लिया है। क्राइम ब्रांच टीम को सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना बाणगंगा के धोखाधड़ी के अपराध में फरार आरोपी रमेश पिता कृष्ण टटवारे निवासी पंचम की फेल कृष्ण मंदिर फरार चल रहा है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए क्राइम ब्रांच इंदौर द्वारा उक्त आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा। आरोपी के द्वारा कालिंदी गोल्ड सिटी में अपने भूमाफिया साथियों के साथ मिलकर अवैध रूप से फरियादी को प्लॉट बेचकर उसके साथ धोखाधडी की थी। आरोपी थाना बाणगंगा मे अपराध कायम होने के दिनांक से ही फरार चल रहा था काफी समय तक पुलिस की पकड़ में न आने से आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) के द्वारा 2,500 रू. के इनाम की भी उद्घोषणा की गई थी।



