Highlights

देश / विदेश

ED की रडार पर पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा: लुधियाना आवास समेत कई ठिकानों पर छापेमारी

  • 17 Apr 2026

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के मंत्री संजीव अरोड़ा पर ईडी ने छापेमारी की है। इसी सप्ताह राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के उपनेता अशोक मित्तल के ठिकानों पर भी रेड मारी गई थीं। संजीव अरोड़ा के घर छापेमारी की जानकारी सौरभ भारद्वाज ने भी दी है। इसके साथ ही उन्होंने इसमें भाजपा का हाथ भी बता दिया और कहा कि इनकी चुनाव की तैयारी ऐसे ही होती है, जो शुरू हो चुकी है। AAP के राज्यसभा सांसद और लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) के चांसलर अशोक मित्तल के 10 ठिकानों पर ईडी की रेड के दो दिन बाद ही यह ऐक्शन हुआ है।
आज सुबह लुधियाना में संजीव अरोड़ के घर पर ईडी की टीम पहुंची और छापेमारी की। इस दौरान बाहर केंद्रीय पुलिस बल को तैनात किया गया था। आवास के अलावा उनके अन्य ठिकानों पर भी दबिश दी गई। ईडी की टीम ने घर को पूरी तरह से सील किया हुआ है। किसी को न अंदर आने की इजाजत दी जा रही है और न ही किसी को बाहर जाने दिया जा रहा है। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक पुराने मामले और जमीन सौदों में कथित अनियमितताओं को लेकर हुई है।
साभार लाइव हिन्दुस्तान