Highlights

इंदौर

अकरम चीना महिला के अपहरण में गिरफ्तार

  • 02 Nov 2022

इंदौर। खजराना थाना क्षेत्र के सूचीबद्ध गुंडे अकरम उर्फ चीना को हिंदू महिला के अपहरण के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपित शादीशुदा महिला और उसके चार वर्षीय बेटे को अगवा कर ले गया था।  पुलिस के मुताबिक, बाणगंगा थाना क्षेत्र निवासी प्लंबर की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। पीडि़त ने नौ साल पूर्व गणेश मंदिर में प्रेम विवाह किया था। अकरम ने उसकी पत्नी से इंस्टाग्राम पर दोस्ती की और चैटिंग करने लगा। 27 अक्टूबर को महिला घर से गायब हुई तो पता चला कि उसका अकरम से प्रेम प्रसंग चल रहा था। अकरम उसके चार साल के बेटे सहित महिला को लेकर फरार हो गया। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर खजराना में छापा मारा और अकरम को गिरफ्तार कर महिला को बरामद कर लिया। हिंदू महिला के लापता होने से हिंदूवादी सकते में आए। महिला के पति ने पुलिस को एक वीडियो (रील) सौंपा जिसमें अकरम दावत देने की बात कर रहा था। वीडियो महिला के साथ ही बनाया गया था। मैं कोडवर्ड में बात कर रहा हूं। समझ जाया करो। इसके बाद पुलिस ने अकरम के लिए कई जगह छापे मारे। जानकारी निकाली तो पता चला उस पर 22 केस दर्ज हैं।