Highlights

इंदौर

अखाड़ा निर्णायक समिति के गठन हेतु जारी आदेश में आंशिक संशोधन

  • 09 Sep 2022

इंदौर। दो वर्ष के अंतराल के पश्चात इस वर्ष इंदौर की ऐतिहासिक परंपरा को कायम रखते हुए अनंत चतुर्दशी चल समारोह 2022 का आयोजन किया जा रहा है। चल समारोह के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। इसी तारतम्य में विगत दिवस आयोजित की गई बैठक में सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय अनुसार अखाड़ा निर्णायक समिति के सदस्यों के संदर्भ में जारी आदेश में आंशिक संशोधन किया गया है। संशोधन के पश्चात समिति में चार और सदस्यों को मनोनीत किया गया है, अब अखाड़ा निर्णायक समिति वर्ष 2022 में कुल 15 सदस्य शामिल किए गए हैं।
जारी आदेश अनुसार रविंद्रसिंह गौड़, बुद्धासिंह पहलवान, गोपाल यादव, अशोक सिंह, सुरेश राणे, ओम प्रकाश खत्री, मुन्ना बौरासी, राजा पिता रतन पहलवान यादव, दिनेश गुरु शुक्ल, मानसिंह जीवनलाल यादव, गोपाल बौरासी, रमेश यादव, विनोद गांधी, हीरालाल उस्ताद व्यायामशाला से रमेश यादव, मीत कश्यप अखाड़ा निर्णायक समिति में सदस्य के रुप में शामिल किए गए हैं।