इंदौर। सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई,जबकि दूसरा घायल हो गया। दोनों दो पहिया वाहन पर सवार होकर कहीं जा रहे थे, तभी रास्ते में तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी थी।
सिमरोल पुलिस ने बताया कि मृतक का नाम राजा है, जबकि घायल उसके जीजा विजय दोनों निवासी चितावद है। मंगलवार को दोनों एक्टिवा गाडी से घर जा रहे थे तभी सिमरोल क्षेत्र में एक तेज रफ़्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी जिसमे राजा की मौके पर ही मृत हो गयी वही विजय गंभीर रूप से घायल हो गया। राह चलते लोगों ने हादसा देखा तो तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने राजा के शव को पोस्टमार्टम के लिए और घायल विजय को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहीं मामले में मर्ग कायम कर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
इंदौर
अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
- 28 Dec 2022