इंदौर। मांगलिया स्थित रुचि सोया के एक कर्मचारी की कल रात फैक्ट्री के सामने ही दर्दनाक मौत हो गई। वह कंपनी से काम कर निकला था, उसी दौरान एक तेज रफ्तार वाहन ने उसे रौंद डाला। उसका साथी गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। जानकारी के अनुसार मृतक का नाम गोवर्धन पिता अज्ञात है। सतीश नामक युवक उसे अस्पताल लाया था। सतीश ने पुलिस को बताया कि गोवर्धन भी उसके साथ ही काम करता था, रात को दोनों ड्यूटी के बाद कंपनी से निकले तभी हादसा हो गया।
पत्नी से छेड़छाड़, पति को मारा चाकू
इंदौर। भंवरकुआं थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक और उसके साथी को चाकू मारकर घायल कर दिया। आरोपी ने पहले घायल की पत्नी के साथ छेड़$खानी की। इसके बाद आरोपी को समझाने के लिए गए तो पहले पति को पीटा और फिर घर आकर दोबारा चाकूबाजी कर दी। अजय उर्फ अज्जू राजपूत, वि?की पेंटर, कालू यादव के खिलाफ केस दर्ज किया है। युवक ने पुलिस को बताया कि पत्नी काम से घर वापस आ रही थी। घर के पास रास्ते में अजय मिला औऱ उसका हाथ पकडऩे लगा। वह पीछे हट गई और वहां से वापस आ गई। उसने इस बारे में बताया तो आरोपी को समझाने के लिए गया था। वहां पर आरोपी ने विवाद शुरू कर दिया। उस पर चाकू से वार कर दिया। उसके हाथ में चोट आई है। वह अपने घर आया तो आरोपी साथियों के साथ में घर पर आ गए। घर का जबर्दस्ती दरवाजा तोड़कर अन्दर घुस आए। इसके बाद आरोपियों ने उसके व पत्नी के साथ मारपीट कर दी। वह मदद के लिए चिल्लाया तो रवि और राहुल बीच बचाव के लिए आए। आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी। उन पर सरिए से हमला कर दिया। राहुल पर भी आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया। उसके कान पर चोट आई है। इसके बाद आरोपी उन्हें धमकाते हुए वहां से भाग गए।