Highlights

इंदौर

अज्ञात वाहन ने ली युवक की जान

  • 29 Jun 2022

इंदौर। शहर में सड़क दुर्घटनाओं में मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। लसूडिया बाईपास पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक्टिवा सवार को कुचल दिया जिस की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना रात्रि सवा बजे की लगभग की है पुलिस के मुताबिक देवास से इंदौर आ रहे अज्ञात वाहन ने एक्टिवा को टक्कर मार दी जिसमें सवार युवक उछल कर सिर के बाल सड़क पर जा गिरा जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई मृतक की पहचान रेवल सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ धारा 304 ए का प्रकरण दर्ज किया है इसी प्रकार बीती रात सांवेर रोड पर ट्रक क्रमांक एमपी 09 सी बी 9842 के चालक ने तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए लोडिंग गाड़ी को टक्कर मार दी जिसमें वह पलटी खा गया गाड़ी चला रहा शेखर पिता कृष्ण कुमार भाट और एक अन्य युवक घायल हो गया पुलिस बाणगंगा ने ट्रक चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।