बारामती/मुंबई। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन के बाद गुरुवार यानी आज उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। इस दौरान भारी जनसैलाब उन्हें अंत्म विदाई देने पहुंचा। लोग मंच के सामने ‘अजित दा अमर रहे’ के नारे लगाते रहे। इससे पहले अजित पवार के पार्थिव शरीर को बुधवार शाम पुणे जिले के बारामती स्थित एक शिक्षण संस्थान में लाया गया था। इस दौरान, शोक संतप्त राकांपा कार्यकर्ताओं के अलावा स्थानीय निवासी काफी संख्या में वहां एकत्र थे।
अजित पवार और चार अन्य लोगों की बुधवार सुबह पुणे जिले में बारामती हवाई अड्डे के पास विमान दुर्घटना में मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ, जब विमान जिले के बारामती में उतर रहा था। अजित पवार (66) के निधन से न केवल महाराष्ट्र में भाजपा के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार में एक बड़ा खालीपन पैदा हुआ है, बल्कि उनकी अगुवाई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के भविष्य पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।
एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए विमान से बरामद किए जाने वाले ‘ब्लैक बॉक्स’ (जिसमें फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर शामिल हैं) का विश्लेषण किया जाएगा।
साभार लाइव हिन्दुस्तान
देश / विदेश
अजित पवार का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार: बारामती में उमड़ा जनसैलाब, 'अजित दादा अमर रहे' के नारों से गूंजा आसमान
- 29 Jan 2026



