इंदौर। नृत्यों की प्रस्तुति के लिए पहली बार निगम टैंडर बुलाने जा रहा है। यह टैंडर 14 नवंबर को खोले जाएंगे। टैंडर में आने वाला ग्रुप अप्रवासी भारतीय सम्मेलन में सहभागिता करेगा। इसके बाद चयनित डांस एकेडमी को ठेका दिया जाएगा।
स्मार्ट सिटी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी दिव्यांक सिंह ने बताया कि आगामी 8 जनवरी से 10 जनवरी तक यह सम्मेलन बीसीसी(ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर) में होगा। आयोजन को भव्यता प्रदान करने निगम लाखों रुपए खर्च करेगा। सम्मेलन में 5 हजार अप्रवासी भारतीय मेहमान आएंगे। एयरपोर्ट के बाहर, सराफा, 56 दुकान, राजबाड़़ा, कृष्णपुरा छत्री, लालबाग परिसर, मेघदूत गार्डन, गांधीहाल का चयन किया है। मेहमान इन स्थलों का भ्रमण कर सकते हैं, इसलिए स्थानों का चिन्हित किया है। इसमें डांस ग्रुप के सदस्य क्लासिकल, फोल्क, कांटेपरेरी, मार्डन एक्सपीरिमेंटल, आर्केस्ट्रा, कोरल, जॉज, फाल्क थियेटर, राक बैंड की प्रस्तुति, कठपुतली डांस, नौटंकी, जुम्बा आदि की प्रस्तुति देंगे।
इंदौर
अप्रवासी भारतीयों के सम्मेलन में नृत्यों की होगी प्रस्तुति, टैंडर के बाद तय होगा ग्रुप
- 10 Nov 2022