Highlights

खेल

अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 190 रनों हरा जीता मुकाबला

  • 02 Nov 2023

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को विश्व कप 2023 के 32वें मैच में 190 रन से हरा दिया है। इस जीत के साथ साउथ अफ्रीका की टीम 12 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंच गई है। बुधवार को पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए क्विंटन डिकॉक और रासी डुसेन के शतकों की बदौलत 50 ओवर में 4 विकेट खोकर 357 रन बनाए। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 35.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 167 रन ही बना सकी। न्यूजीलैंड की विश्व कप 2023 में ये लगातार तीसरी हार है, इससे पहले न्यूजीलैंड को भारत और ऑस्ट्रेलिया ने हराया। 
358 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम को तीसरे ओवर में पहला झटका लगा। सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे 2 रन बनाकर आउट हुए। मार्को यानसेन ने रचिन रविंद्र को आउट करके कीवी टीम को बड़ा झटका दिया। रचिन 16 गेंद में 9 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद न्यूजीलैंड की टीम ने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए। विल यंग 37 गेंद में 33 रन बनाकर पवेलियन लौटे। कप्तान टॉम लैथम 4 रन ही बना सके। डेरिल मिचेल 30 गेंद में 24 रन बनाकर आउट हुए। सैंटरन-साउदी 7-7 रन बनाकर आउट हुए। 
दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए क्विंटन डिकॉक और रासी डुसेन के शतकों की बदौलत 50 ओवर में 4 विकेट खोकर 357 रन बनाए हैं। क्विंटन डिकॉक और रासी डुसेन के बीच दूसरे विकेट के लिए 189 गेंद में 200 रन की साझेदारी हुई। क्विंटन डिकॉक ने विश्व कप 2023 में चौथा शतक लगाया। डिकॉक 116 गेंद में 114 रन बनाकर आउट हुए। जबकि डुसेन 133 रन बनाकर आउट हुए। पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका को कप्तान तेम्बा बावूमा के रूप में पहला झटका लगा। उन्होंने 28 गेंद में 24 रन बनाए। इसके बाद क्विंटन डिकॉक और रासी डुसेन के बीच दोहरी शतकीय साझेदारी हुई है। डिकॉक ने विश्व कप 2023 में चौथा शतक लगाया। डिकॉक 116 गेंद में 114 रन बनाकर आउट हुए। डुसेन ने 118 गेंद में 133 रन बनाए। डेविड मिलर ने 30 गेंद में 53 रन की दमदार पारी खेली। क्लासेन 15 रन बनाकर नाबाद रहे।  न्यूजीलैंड के लिए टिम साउदी ने दो, ट्रेंट बोल्ट और नीशम ने 1-1 विकेट लिया।

साभार लाइव हिन्दुस्तान