Highlights

इंदौर

अब 15 विकास कार्य पकड़ेंगे रफ्तार

  • 25 May 2022

1000 करोड़ के कामों के निकलेंगे टेंडर, अगले माह शुरू होंगे काम
इंदौर। शहर में निकाय चुनाव को लेकर कभी भी आचार संहिता लागू हो सकती है। इसे देखते हुए निगम के 15 कार्य गति पकडऩा शुरू कर देंगे। इंदौर विकास प्राधिकरण और निगम अगले सप्ताह 1000 करोड़ के विकास कार्यों के टेंडर निकालेंगे। टेंडर के बाद जून माह में वर्कऑर्डर जारी किए जाएंगे। तीन साल से निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर कवायद चल रही थी। दो साल कोरोना संक्रमण के कारण चुनाव नहीं हो सके। इस साल के शुरुआती दिनों में चुनाव को लेकर सुगबुगाहट चल रही थी, जो अब जाकर पूरी हुई।
ये काम होंगे
-एमओजी लाइंस में आवासीय और मल्टीलेवल पार्किंग (400 करोड़)
-आईडीए के तीन फ्लाईओवर ब्रिज (200 करोड़)
-रामबाग से जिंसी तक सड़क चौड़ीकरण (15 करोड़)
-जलूद में सोलर प्लांट (25 करोड़)
-लेफ्ट व राइट टर्न चौड़ीकरण (10 करोड़)
-हरसिद्धि के समीप कान्ह नदी पर पैदल पुल (50 करोड़)
-आरई-2, आरई-12 तथा एमआर-9 सड़क (100 करोड़)
-सुपर कॉरिडोर पर 25 मंजिला हाईराइज बिल्डिंग (200 करोड़)
अगले माह ये मिलेगी सौगात
-कुलकर्णी भट्टा और भानगढ़ पुल
-बड़ा गणपति से कृष्णपुरा छत्री तक सड़क
-एमजी रोड पर मराठी संकुल
-गोपाल मंदिर और राजवाड़ा
भाजपाई क्षेत्रों में हुए सर्वाधिक काम
निर्वाचन आयोग ने जैसे ही पंचायत और निकाय चुनाव को लेकर आदेश जारी किए, वैसे ही शासन ने शहर में 250 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन कर दिया। इसमें भाजपा समर्थित विधायकों के क्षेत्रों में सर्वाधिक कार्य शामिल किए हैं। इन सभी कार्यों के वर्कऑर्डर जारी हो गए हैं।