Highlights

इंदौर

अभ्यास मंडल की 61 वी ग्रीष्मकालीन व्याख्यानमाला 7 मई से

  • 05 May 2022

 देशभर के विद्वान इंदौर में आकर देंगे मार्गदर्शन
 इंदौर। प्रसिद्ध संस्था अभ्यास मंडल के द्वारा अपनी 61 वी ग्रीष्मकालीन व्याख्यानमाला का आयोजन 7 मई से इंदौर में किया गया है । इस व्याख्यानमाला में देशभर के विद्वानजन यहां आकर विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन देंगे ।
 यह जानकारी अभ्यास मंडल के अध्यक्ष रामेश्वर गुप्ता, व्याख्यानमाला के संयोजक अशोक कोठारी तथा सचिव नेताजी मोहिते ने आज यहां पत्रकारों से चर्चा करते हुए दी । उन्होंने बताया कि यह व्याख्यानमाला 7 मई से 13 मई तक शाम 6:30 बजे से साउथ तुकोगंज में स्थित जाल सभागृह में आयोजित की गई है । इस व्याख्यानमाला का प्रारंभ 7 मई को दिल्ली के आईएएस अधिकारी , देश के पूर्व एम एस एम ई कमिश्नर राम मोहन मिश्र के उद्बोधन से होगा । उनके द्वारा रोजगार- उद्यमिता विषय पर संबोधित किया जाएगा । इसके अगले दिन 8 मई भारत के पूर्व राजदूत मधु भादुरी के द्वारा रूस यूक्रेन के युद्ध से उपजे हालात की जानकारी दी जाएगी । वे पूर्व मे यूक्रेन मे भी देश की राजदूत रह चुकी है । वरिष्ठ उद्घोषक, लेखक व निमार्ता कमल शर्मा के द्वारा 9 मई को आवाज और अंदाज पर संबोधित किया जाएगा । सर्वोच्च न्यायालय के युवा अभिभाषक अपार गुप्ता के द्वारा 10 मई को इंटरनेट और डेमोक्रेसी पर प्रकाश डाला जाएगा ।
 उन्होंने बताया कि इस व्याख्यानमाला में 11 मई को चित्रकूट के जल विशेषज्ञ उमा शंकर पांडे संबोधित करेंगे । 12 मई को इंदौर की यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए संवाद होगा ।  जबकि 13 मई को भारत के पूर्व राजदूत विवेक काटजू के द्वारा भारत की विदेश नीति व पड़ोसी देश विषय पर संबोधित किया जाएगा ।