Highlights

इंदौर

अमृत महोत्सव के तहत निगम बांटेगा साढ़े 6 लाख तिरंगे

  • 20 Jul 2022

तिरंगा सप्लाय के लिए जारी किए टेंडर
इंदौर। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सरकार अगस्त में हर घर तिरंगा अभियान शुरु कर रही है। 11 से 17 अगस्त के बीच पूरे शहर में राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाएंगे। इसके लिए नगर निगम ने साढ़े 6 लाख तिरंगे बनाकर बांटने के लिए टेंडर बुलवाए हैं। सबसे अधिक तिरंगे 30 बाय 20 इंच साइज के होंगें। इनकी संख्या 5 लाख है। सिके अलावा 18 बाय 12, 45 बाय 30, 60 बाय 40 और 6 फीट बाय 4 फीट साइज के तिरंगे बांटे जाएंगे। आगामी 23 जुलाई को निगम टेंडर खोलेगा। निगम इस अभियान के लिए करोड़ों की राशि खर्च करेगा।
देश की आजादी को 75 वर्ष पूरे होने को है और पूरे देश में पिछले एक साल से अलग-अलग आयोजन हो रहे हैं। अब अगले माह आजादी के जश्न के लिए एक सप्ताह तक हर घर तिरंगा अभियान भी चलाया जाएगा। प्रदेश सरकार के संस्कृति विभाग के निर्देश पर तिरंगा ध्वज की सप्लाय के लिए नगर निगम ने आनलाइन टेंडर बुलाए हैं। सचिव ने इसके लिए टेंडर जारी किए हैं जिसके लिए 22 जुलाई तक जमा करने होगें। कुल साढ़े 6 लाख तिरंगे शहर में वितरित किए जाएंगे। इस पूरे कार्य पर करीब 2 से 3 करोड़ रुपए की राशि खर्च की जाएगी।