महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने प्रजेंटेशन के माध्यम से स्वच्छता की सफलता का राज बताया
इंदौर। गुजरात के अहमदाबाद में भाजपा के महापौरों का दो दिवसीय सम्मेलन सम्पन्न हुआ। सम्मेलन के अंतिम दिन इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने इंदौर की स्वच्छता की सफलता में करीब 20 मिनट तक प्रजेंटेशन देते हुए बताया की इंदौर नें स्वच्छता पर किस तरह से काम हुआ है। इस मौके पर देश भर के 121 महापौरों ने इंदौर के प्रजेंटेशन को देखा और इंदौर की सराहना की।
जानकारी के मुताबिक महापौर के 20 मिनिट के प्रेजेंटेशन मे पुष्यमित्र भार्गव ने इंदौर की स्वच्छता ,पर्यावरण ओर वोटर डिस्ट्रिब्यूशन पर हो रहे नवाचारों की जानकारी दी। सम्मेलन में 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 121 महापौर, उप महापौर और अन्य निर्वाचित प्रतिनिधियों ने भाग लिया और अपने विचार साझा किया साथ ही इस सम्मेलन पर कई मुद्दों पर चर्चा कि गई ।
-सूरत, इंदौर, कानपुर और पणजी के मेयर कचरा प्रबंधन, साफ-सफाई और राजस्व बढ़ाने के लिए अपने द्वारा किए गए कार्यों के बारे में जानकारी दी। गुजरात के गांधी नगर मे आयोजित राष्ट्रीय महापौर सम्मेलन में इंदौर की धूम रही।
सम्मेलन में महापौर क्या क्या बोले
-लगातार हम पाँच बार नम्बर वन की जगह बनाए हुए है ओर हमें पुरा विश्वास है कि हम छठी बार भी पहले पायदान पर होंगे।
- इंदौर की इस सफलता के पीछे एनजीओ ओर जनता की जागरूकता का हाथ है एनजीओ लगातार जनता को डोर टू डोर कचरा कलेकशन के लिए प्रोत्साहित करती है ओर डे बाय डे अवेयर करते है।
- गुजरात गांधीनगर के सफाई कर्मियों से चर्चा भी की
- महापौर ने सम्बोधन के दौरान कहा की इंदौर शहर स्वच्छता सर्वेक्षण में लगातार पांच बार नंबर वन आया है। वहीं अब इंदौर स्वच्छता में छक्का लगाने की तैयारियों में है।
-देश का सबसे स्वच्छ शहर होने के कारण इंदौर अन्य शहरों के लिए मॉडल सिटी बन कर उभर रहा है।
- गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा था कि शहरों में जो कूड़े के पहाड़ हैं, उनसे मुक्ति पाने के लिए हमें अपने प्रयास बढ़ाने हैं। सूरत की बात होती है, इंदौर की बात होती है। कैसे हुआ, यही किया गया, अब तो इंदौर में कूड़े कचरे से उन्होंने गैस का प्लांट लगा दिया है। कमाई शुरू कर दी है।
इंदौर
अहमदाबाद में आयोजित राष्ट्रीय महापौर सम्मेलन में रही इंदौर की धूम
- 22 Sep 2022



