Highlights

इंदौर

आचार संहिता लागू होते ही पुराने वर्क आर्डर के आधार पर शुरू हुआ काम

  • 04 Jun 2022

छोटा बांगड़दा की कॉलोनी में स्टॉर्म वाटर लाइन डालने का काम शुरू
इंदौर। नगर निगम के चुनाव के लिए आचार संहिता लागू होने के बाद एरोड्रम रोड पर छोटा बांगड़दा में स्थित एक कॉलोनी में स्टॉर्म वाटर लाइन डालने का काम शुरू हो गया।  इस काम के लिए आचार संहिता लागू होने के पहले ही वर्क आर्डर जारी कर दिया गया था
 बारिश के पानी का कॉलोनी की सड़क पर होने वाले जमाव को रोकने के लिए स्टॉर्म वाटर लाइन डाली जाती है। इस लाइन के माध्यम से यह पानी कॉलोनी में से बाहर निकल जाता है। नगर निगम के द्वारा छोटा बांगड़दा में स्थित कॉलोनी कृष्णा वाटिका में स्टॉर्म वाटर लाइन डालने का काम शुरू किया गया है।  इस काम के लिए नगर निगम की ओर से पहले से ही वर्क ऑर्डर जारी कर दिया गया था।  इस वर्क आर्डर को आधार बनाकर ठेकेदार के द्वारा अब इस काम को शुरू किया गया है जिस समय यह काम शुरू किया गया उस समय नगर निगम के चुनाव के लिए आचार संहिता लागू हो गई है
 जिस स्थान पर नगर निगम के द्वारा यह काम किया जा रहा है वह स्थान इंदौर नगर निगम के वार्ड क्रमांक 15 के अंतर्गत आता है इस वार्ड में जल के भराव की समस्या काफी सालों से बनी हुई है हमेशा ही समस्या के समाधान की बात होती है लेकिन समाधान की दिशा में कोई काम नहीं किया जाता है अब बारिश का मौसम शुरू होने के ठीक पहले इस काम को शुरू किया जा रहा है ऐसे में बारिश शुरू होने तक यह काम पूरा हो पाएगा इसमें संदेह है।
काम शुरू होने पर सवाल
इस काम को नगर निगम के द्वारा जिस तरह से इस समय शुरू किया गया उसे लेकर सवाल उठना शुरू हो गए हैं इस कॉलोनी की वैधानिक स्थिति को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं इन सवालों का जवाब नगर निगम के अधिकारियों को देना है हाल फिलहाल तो यह अधिकारी इस मामले में कोई भी बात करने से बचते हुए नजर आ रहे हैं।