इंदौर। शहर में विगत दो दिनों से बादल छाए हुए हैं लेकिन बारिश नहीं हुई है, जिसके कारण गर्मी व उमस का असर बढ़ा है। बुधवार सुबह से शहर में बादल छाए रहे। सुबह 7:30 बजे तक पारा 26 डिग्री तक पहुंचा। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक बुधवार को शहर में हल्की बूंदाबांदी होने के आसार हैं। मंगलवार को शहर में अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 33.2 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया जो कि सामान्य था।
इंदौर में जून माह में अब तक 115 मिलीमीटर बारिश हुई है जो कि औसत वर्षा से थोड़ी कम है। भोपाल स्थित मौसम विज्ञानियों के मुताबिक वर्तमान में पश्चिम मध्य अरब सागर के ऊपर एक चक्रवर्ती गहरा बना हुआ है वही दक्षिण पश्चिम राजस्थान से मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ और दक्षिणी उड़ीसा होते हुए बंगाल की खाड़ी तक एक द्रोणिका बनी हुई है। इसके अलावा उत्तरी महाराष्ट्र से उत्तरी केरल तट तक एक अन्य द्रोणिका बनी हुई है। इसके साथ ही पठारी भारतीय क्षेत्र के माध्यमों में विरूपक हवाएं सक्रिय हैं। दक्षिणी पश्चिमी मानसून की उत्तरी सीमा अभी रतलाम, शिवपुरी, रीवा से गुजर रही है। इनके असर से बुधवार शाम तक शहर में हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना जताई जा रही है।
गुरुवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में अच्छी बारिश हुई जिसमें गुना जिले के आरोन में 47.5 मिमी, गुना शहर में 23 मिमी,सागर में 21 मिमी, खजुराहो में 19 मिमी, टीकमगढ़ शहर में 12.9 मिमी, उमरिया जिले के मानपुर में 8 मिमी, भोपाल जिले के बैरागढ़ में 7 मिमी वर्षा हुई। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक 30 जून के बाद देश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश का दौर दिखाई देगा।
इंदौर
आज हल्की बूंदाबांदी होने के आसार
- 29 Jun 2022



