Highlights

इंदौर

आटो चालक को मारे चाकू

  • 07 Nov 2022

इंदौर। सार्वजनिक शौचालय में पहले लघुशंका करने की बात को लेकर विवाद हो गया, जिसमें बदमाशों ने आटो चालक के साथ मारपीट करते हुए उस पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना रेलवे स्टेशन के नजदीक कल रात की है।
जानकारी के अनुसार घायल युवक का नाम रवि पिता महेंद्र सिंह निवासी स्कीम नंबर 78 है। रवि रेलवे स्टेशन से ऑटो चलाता है। शनिवार की रात रेलवे स्टेशन के बाहर सार्वजनिक शौचालय पर लघुशंका के लिए गया था। उसी दौरान एक गाड़ी से 3 लड़के वहां पर आए। उनकी बातचीत से ऐसा लग रहा था कि किसी थाने से छूट कर ही आए थे। दो लड़के रवि के आसपास खड़े होकर लघुशंका करने लग गए, तीसरे ने रवि को हटाने की कोशिश की। रवि ने थोड़ी देर रुकने की बात कही तो उसने चाकू निकालकर हमला कर दिया। रवि को सिर और पीठ पर घाव लगे है। पुलिस आरोपियों को तलाश कर रही है।