ब्लेक रिबन इंनोवेटिव संकल्प अभियान के तहत 551वीं कार्यषाला संपन्न
इंदौर। डॉं. वरूण कपूर-अति. पुलिस महानिदेषक द्वारा सायबर अपराधों के प्रति युवाओं को जागरूक करने के लियेब्लेक रिबन इंनोवेटिव अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत 551वीं कार्यशाला का आयोजन आईपीएस एकेडमी इंदौर में 17अगस्त 2022 को किया गया जिसमें आईपीएस एकेडमी की प्राचार्या डॉं अर्चना कीर्ति चैधरी, डीन एडमिन डॉ. राजेष कुमार कौषल, विभागाध्यक्ष इलेक्ट्रानिंक्स एंड कम्युनिकेषन इंजीनियरिंग रूपेष दुबे तथा एकेडेमी के 250 छात्र-छात्रायें एवं 50 व्याख्याता सम्मिलित हुये । कार्यशाला में डॉ. कपूर द्वारा प्रत्येक व्यक्ति को जानकार ही नहीं जागरूक बनने की आवष्यकता पर बल दिया गया । बुलिंग, स्टॉकिंग एवं वित्तीय धोखाधड़ी आजकल सामान्य सायबर अपराध है जो अपराधियों के द्वारा फिषिंग अटैक के माध्यम से की जाती है । यह एक आॅनलाईन अपराध है । सायबर स्पेस का उपयोग करते समय आपका सतर्क होना बहुत आवष्यक है क्योंकि इसमें कई अदृष्य खतरे छिपे हुये हैं । किसी भी अनजान नम्बर से आया वीडियो कॉल रिसिव न करें । अपनी गोपनीय जानकारी शेयर न करें । अनजान लिंक, मैसेज को नजरअंदाज करें । अगर कोई अष्लील वीडियो या फोटो दिखाकर ब्लैकमेल कर रहा है तो उसके झांसे में न आये और परिवारजन व पुलिस को तत्काल सुचित करें । कार्यक्रम का मंच संचालन इंजीनियरिंग प्रथम वर्ष की छात्रा ईषा दुबे व पल्लवी दुबे द्वारा किया गया । सेमिनार में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली दो सक्रिय छात्रों क्रमश: समीर एवं षिवेन्द्र को डॉं. कपूर ने प्रमाण-पत्र व गोल्डन बैज प्रदान कर सम्मानित किया । कार्यक्रम के अंत में प्राचार्या डॉं. अर्चना कीर्ति चैधरी द्वारा डॉं. वरूण कपूर को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। सेमिनार के सफल संचालन में उप पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र घनघोरिया, निरीक्षक श्रीमती पूनम राठौर, अक्षय जाधव व उनकी टीम के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।
इंदौर
आपकी सतर्कता ही अदृष्य खतरे से सुरक्षा है: वरूण कपूर
- 19 Aug 2022



