Highlights

इंदौर

आयशर ने ली महिला की जान

  • 26 Aug 2022

ट्रेक्टर पलटने और बाइक डिवाइडर से टकराने से भी दो की मौत
इंदौर। अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक महिला सहित तीन लोगों की जान चली गई। महिला को जहां आयशर ने टक्कर मारी थी, वहीं दो युवकों में से एक की ट्रेक्टर पलटने और दूसरे की बाइक डिवाइडर से टकराने के कारण मौत हो गई।
पहली घटना किशनगंज थाना क्षेत्र की है। पुलिस के अनुसार हादसा थाना क्षेत्र के महूगांव स्थित उत्कर्ष आंगन कॉलोनी में अपने रिस्तेदार के यहां मिलने के लिए जा रही महिला के साथ हुआ। मृतक महिला साधना सोनी पति ताराचंद सोनी ग्राम गोलसेलाना  पुनासा खंडवा है। वह महूगांव स्थित उत्कर्ष आंगन कॉलोनी में मिलने जाने वाली थी। वहां मैजिक से उतरकर कॉलोनी जाने के लिए रोड क्रास कर रही थी तभी उसे आयशर ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमे उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आयशर चालक को गिरफ्तार कर लिया।
इसी प्रकार बेटमा थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। बिरजू पिता रमेश निवासी कुक्षी की मौत हो गई है। वह ट्रैक्टर में बैठकर जा रहा था। बेटमादेपालपुर रोड पर उनका ट्रैक्टर पलट गया। इससे हादसे में बिरजू की मौत हो गई। एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए पहले बेटमा और फिर इंदौर के अस्पताल लाया गया, जहां पर इलाज चल रहा है। इसी प्रकार पिगडंबर में डिवाइडर से बाइक टकराने से इंदौर के एक युवक की मौत हो गई है। सकल देव निवासी बजरंग नगर को इलाज के लिए बड़े अस्पताल लाया गया, जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। वह ठेकेदारी करता था। काम से वापस घर की ओर आ रहा था। इसी दौरान यह हादसा हो गया।