Highlights

इंदौर

आर्मी वर कॉलेज क्षेत्र में तेंदुए का मूवमेंट

  • 06 Dec 2022

वन विभाग ने की सर्चिंग, रालामंडल से बुलवाया रेस्क्यू दल
इंदौर/महू। आर्मी वॉर कॉलेज चौराहा के समीप एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें रोड क्रास करते हुए तेंदुए दिख रहा है। इस वीडियो के वायरल होने व तेंदुए की सूचना के बाद वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची व सर्चिंग की। इस दौरान टीम ने तेंदुए के पगमार्क भी जांच रहा है। वन विभाग ने बताया की तेंदुए होने की सूचना पर आर्मी वॉर कॉलेज चौराहा पर जांच चल रही है।
रविवार रात एक बार फिर तेंदुआ आर्मी के अधिकारियों को दिखाई दिया जिसके बाद अधिकारियों ने वन विभाग को मामले की जानकारी दी देर रात तक डिप्टी रेंजर पवन जोशी और उनकी टीम सर्चिंग करती रही लेकिन तेंदुआ कहीं नजर नहीं आया। सोमवार दोपहर से तेंदुआ के मूवमेंट को देखते हुए रालामंडल से रेस्क्यू दल महू पहुंचा। रेस्क्यू दल ने आर्मी क्षेत्र में जाकर चार कैमरे सहित एक पिंजरा लगाया है। अब देखना यह है कि कब तेंदुआ पिंजरे में फंसता है। आसपास के क्षेत्र कोदरिया और पंचवटी कॉलोनी में वन विभाग के अधिकारियों ने अनाउंसमैंट भी किया है। अगर ऐसा कोई मूवमेंट आपको नजर आए तो तत्काल वन विभाग को इसकी सूचना दें। रात के समय खेतों से आने के दौरान सतर्कता जरूर रखें। महू तहसील के जंगल में रोजाना तेंदुए और उनका परिवार मिलकर गाए और अन्य जंगली जीवों का शिकार कर रहे हैं। तेंदुए के शिकार की कई तस्वीरें वन विभाग के कैमरे में भी कैद हुई हैं।