इंदौर। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के कोचिंग डिपो इंदौर एवं कोच केयर कॉम्पलेक्स डॉ. अम्बेडकर नगर को विभिन्न क्षेत्रों में हरित उर्जा के उपयोग, जल संरक्षण, कचरा प्रबंधन इत्यादि कार्यों में उत्कृष्ता को देखते हुए ग्रीनको द्वारा सिल्वर रेटिंग प्रदान करने की घोषणा की गई थी। 15 सितम्बर, 2022 को सीआईआई द्वारा हैदराबाद में आयोजित समिट ग्रीनको द्वारा कोचिंग डिपो इंदौर एवं कोच केयर कॉम्पलेक्स डॉ. अम्बेडकर नगर को सिल्वर रेटिंग प्रदान किया गया जिसे वरिष्ठ डिपो अधिकारी श्री कमल सिंह चौधरी ने प्राप्त किया ।
बीजेपी के मप्र प्रभारी मुरलीधर राव पहुंचे इंदौर
इंदौर। भारतीय जनता पार्टी के मप्र प्रभारी मुरलीधर राव शुक्रवार शाम चार बजे इंदौर पहुंचे। इंदौर एयरपोर्ट पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, विधायक, रमेश मेंदोला, आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, जिला अध्यक्ष राजेश सोनकर, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, मधुवर्मा सहित अन्य भाजपा नेताओ ने उनका स्वागत किया।
शहर का पुराना शास्त्री ब्रिज टूट कर नया बनेगा, ऊपर से गुजरेगी मेट्रो
इंदौर। शहर का पुराना शास्त्री ब्रिज अब जल्द ही टूट कर नया बनेगा। दअसल, शहर में मेट्रो ट्रेन के संचालन को लेकर गुरुवार को अधिकारियों ने इसका दौरा कर एक बैठक की। इसके बाद इसे तोड़कर नया बनाने पर सहमति बनी है। सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि शास्त्री ब्रिज काफी पुराना व कमजोर हो गया है। इसके नीचे के दोनों बोगदे भी ट्रैफिक के लिहाज से काफी छोटे व संकरे हैं। मेट्रो प्रोजेक्ट के चलते इसे तोड़कर नया बनाने का खाका तैयार किया जा रहा है। प्लान के तहत मेट्रो ब्रिज के ऊपर से गुजरेगी। इसे लेकर जल्द ही लागत, डिजाइन आदि को लेकर एक बैठक होगी।



