खंडवा। मीठे पानी के समुंदर इंदिरा सागर में स्टीमर व छोटे जहाजों से लोग चारखेड़ा से नर्मदानगर व किनारे के कुछ क्षेत्रों में जल यातायात शुरू होगा। नर्मदा के पानी को बड़ी लेब में महीने में तीन बार चेक किया जाएगा। इससे प्रदूषण का लेबल पता चलेगा।
आम लोगों को बिजली कारखानों और अन्य क्षेत्रों में घूमने की छूट दी जाएगी। नर्मदानगर का जीरो पाइंट बंद पड़ा है, वह भी खोल दिया जाएगा।
एमपी का इंदिरा सागर पहले नंबर पर
केंद्रीय जल आयोग की टीम नर्मदानगर व आसपास सक्रिय थी। बांध क्षेत्र में पर्यटन को बढावा देने के लिए देश में 25 बांधों का चयन हुआ है। एमपी का पहला नाम इंदिरा सागर का है। यहां पर्यटन को बढ़ाना देने के लिए काम शुरू हो गया है। इसके लिए परियोजना प्रमुख अशोक कुमार सिंह व केन्द्रीय जल आयोग मुख्य अभियंता अदित्य शर्मा ने टीम उतार दी है। वे खुद भी नर्मदानगर पहुंचे। जल्द काम शुरू हो जाएगा।
यहां चलेगा जहाज
बड़ी बोट रेलवे पुल चारखेड़ा से इंदिरा सागर तक बड़ी बोट यानि मिनी जहाज चलाने की संभावना तलाशी जा रही है। जलमार्ग भी तलाशा जाएगा। आम लोग भी बांध को अंदर से देख सकेंगे। इसके अतिरिक्त केंद्रीय जय आयोग एमपी के पांच बांधों को बाढ़ अलर्ट करता है। इसमें बरगी, बरना, तवा, इंदिरा सागर व ओंकारेश्वर हैं। नर्मदा का एमपी में जलस्तर एक माह में तीन बार पानी का सेंपल लेता है। प्रदूषित ज्यादा तो नहीं हो रहा है, यह देखेगी।
केंद्र संवारेगा पर्यटन
इस बॉध से बिजली, सिंचाई एवं पेयजल और मछली तथा रोजगार उपलब्ध हो रहे हैं। आपको बता दें कि हनुवंतिया व अन्य टापू मध्यप्रदेश पर्यटन निगम के हैं। अब केंद्र का जल आयोग अलग से पर्यटन की संभावना तलाशकर आम लोगों को बांध कल्चर से जोड़कर भ्रांतियां दूर करेगा। लोगों को जल पर्यटन व वाटर स्पोटर््स करा सकता है। नर्मदा वेसिन संगठन द्वारा केन्द्रीय जल आयोग के जल शक्ति मंत्रालय के अधीन आजादी के अमृत महोत्सव पर यह कार्यक्रम भारत सरकार द्वारा इंदिरा सागर पॉवर स्टेशन को मध्यप्रदेश में चयनित किया गया है।
माँ नर्मदा गाथा का चित्रण
आम लोगों को जोड़ने के लिए इंदिरा सागर पॉवर स्टेशन पर आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें भोपाल की मयर संस्था ने माँ नर्मदा के उद्गम से लेकर समुद्र में मिलने तक का वृतांत नाट्य माध्यम से चित्रित किया। इसे देखकर लोग मुग्ध हो गए। नर्मदानगर सेंट्रल स्कूल का भी सराहनीय योगदान रहा। स्वागत भाषण निदेशक सीडब्ल्यूसी रायपुर एस.के. गंगवार ने किया। नर्मदानगर सरपंच महेश जायसवाल ने भी विचार रखे।
खंडवा
इंदिरासागर में केंद्र का जल आयोग पर्यटन बढ़ाने उतरेगा मैदान में
- 29 Jul 2023