Highlights

इंदौर

इंस्टाग्राम पर दोस्ती में मिला धोखा, स्कूली छात्रा बांसवाड़ा पहुंची छात्रा, बेचने की फिराक में था युवक

  • 19 Apr 2022

इंदौर। स्कूली छात्रा से एक युवक ने इंस्ट्राग्राम पर दोस्ती कर उसकी तारीफ की, फिर उसे बांसवाड़ा मिलने बुलाया। बदमाश के झांसे में आकर छात्रा बांसवाड़ा पहुंच गई। वह उसे बेचने की फिराक में था। सौदा होने से पहले ही पुलिस ने बदमाश के कब्जे से छात्रा को बरामद कर लिया।
विजय नगर पुलिस ने बताया कि एक किशोरी अपनी बहन व जीजा के साथ रहती है। वह पढ़ाई के साथ ही बेबी सिटर का काम करती है। 10 अप्रैल को बिना बताए घर से कहीं चली गई थी। परिजन ने उसकी गुमशुदकी थाने में करवाई थी। पुलिस ने उसकी लोकेशन निकाली तो राजस्थान के बांसवाड़ा में मिली। इस पर एक टीम ने बांसवाड़ा में दबिश देकर किशोरी को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने नारायण उर्फ अजय कीर नामक युवक को पकड़ा है। उसने बताया कि 6 माह पहले ही उससे इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती हुई थी। वह नाबालिग की हमेशा तारीफ किया करता था। कहता था- तुम बहुत खूबसूरत हो। इसके चलते वह उसके प्रेम जाल में फंस गई। पुलिस ने बताया कि नारायण उसे बेचने की फिराक में था। पुलिस उससे अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ कर रही है। पुलिस को शंका है कि इस गिरोह में अन्य लोग शामिल हो सकते हैं।