Highlights

मनोरंजन

इंस्टाग्राम पर सलमान खान के 3 करोड़ फॉलोअर्स

  • 02 Mar 2020

बॉलिवुड सुपरस्टार सलमान खान अपने फैंस के दिलों पर राज करते हैं। उनके फैंस अपने पसंदीदा ऐक्टर पर हर तरफ से प्यार लुटाते हैं। फिल्मों से लकेर सोशल मीडिया तक उनका प्यार नजर आता है। दरअसल, सोशल प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर 3 करोड़ (30 मिलियन) फॉलोअर्स हो गए हैं। इस पर सलमान खान ने अपने फैंस को धन्यवाद देने के लिए अपना एक विडियो शेयर किया है।
सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बूमरैंग विडियो शेयर किया है। इस विडियो में आप देख सकते हैं कि वह अपने फैंस का आभार जताते नजर आ रहे हैं। इसके साथ कैप्शन लिखा, ‘ऊई मां 3 करोड़! सभी का शुक्रिया।’ वहीं उनके इस विडियो पर भी फैंस ने प्रतिक्रिया दी। एक प्रशंसक ने लिखा, ‘लव यू सलमान खान’, वहीं दूसरे ने लिखा, ‘ओहो स्वैग’, अन्य ने लिखा, ‘मैं आपका सबसे बड़ा प्रशंसक हूं सर।’