Highlights

इंदौर

इवेंट फोटाग्राफर ने किया सुसाइड, ऑनलाइन गेमिंग एप की लत के कारण कर्ज के चलते तनाव में था

  • 13 Nov 2024

इंदौर।  इवेंट फोटोग्राफी का काम करने वाले एक युवक ने मंगलवार को सुसाइड कर लिया। वह ऑनलाइन गेमिंग एप के चलते कर्ज में दब गया था। इसके चलते वह काफी तनाव में था। पुलिस ने युवक का मोबाइल जब्त किया है। मामले में जांच जारी है।
हीरानगर पुलिस ने बताया कि विजय (21) पुत्र कैलाश पटेल, निवासी सुखलिया ने अपने घर पर मंगलवार को सुसाइड कर लिया। परिवार के लोगों ने बताया कि उसके पिता ने उसे फंदे पर लटके हुए देखा। विजय को ऑनलाइन गेम खेलने की लत थी। इसके चलते उस पर कर्ज चढ़ गया था। जिसे लेकर वह डिप्रेशन में था। दो माह पहले उसे परिवार और दोस्तों ने समझाया भी था।
माता-पिता का इकलौता बेटा था
विजय फोटोग्राफी का काम करता था। उसके परिवार में दो बड़ी बहनें है। जिनकी शादी हो चुकी है। विजय अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। पिता एक व्यापारी के यहां काम करते हैं। उनके दिए गए मकान में ही रहते हैं। परिवार मूल रूप से धार का रहने वाला है। करीब 8 साल पहले विजय के पिता परिवार को लेकर इंदौर आ गए थे। इसके बाद से यहीं रहने लगे।