इंदौर। ई रिक्शा चालक ने नाबालिग सवारी के साथ अश्लील हरकत की, वहीं नाबालिग लड़की को स्कूल जाते समय नाबालिग लड़के ने ही परेशान किया।
चंदन नगर पुलिस के अनुसार आरोपी ई रिक्शा चालक का नाम राहुल उर्फ लेखपाल पिता भगवान सिंह तोमर निवासी शांति नगर है। उसकी ई-रिक्शा में कल मां बेटी बैठे थे। डायमंड पैलेस नगीन नगर के नजदीक मां किसी काम से उतरी, बेटी उस समय रिक्शा में ही बैठी थी तभी आरोपी राहुल ने लड़की के साथ अश्लील हरकत कर डाली। इसी तरह दूसरा मामला 15 साल के एक लड़के के खिलाफ दर्ज हुआ है। उसकी हम उम्र लड़की ने ही छेड़छाड़ की शिकायत की है। पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि वह स्कूल जाती है तो आरोपी उसका पीछा कर उस पर गंदे कमेंट कर उससे छेड़छाड़ करता है।
इंदौर
ई-रिक्शा चालक ने छेड़छाड़ की
- 20 Dec 2022