कांग्रेस कार्यकर्ता को पुलिस ने पीटा
इंदौर। इंदौर में ईडी ऑफिस पर यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान भारी हंगामा हो गया। एक कार्यकर्ता ऑफिस के अंदर घुस गया। उसने श्वष्ठ के बोर्ड पर कालिख पोत दी। पुलिस ने इस कार्यकर्ता को तड़ातड़ तमाचे और लाठियां मारीं। पुलिस पीटती रही और कार्यकर्ता युवक कांग्रेस जिंदाबाद के नारे लगाता रहा। यूकां शहर अध्यक्ष रमीज खान के नेतृत्व में कार्यकर्ता ऑफिस पर कालिख पोतने और भाजपा का स्टीकर लगाने पहुंचे थे। इधर, यूथ कांग्रेस ने भोपाल के ऑफिस में भी भारतीय जनता पार्टी कार्यालय का फ्लैक्स लगा दिया।
बता दें, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से नेशनल हेराल्ड केस में आज 5 दिन में दूसरी बार पूछताछ चल रही है। यह पूछताछ दिल्ली में ईडी के ऑफिस में हो रही है। कांग्रेस और इससे जुड़े संगठन इसी के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। वे ईडी के बोर्ड की जगह भाजपा का बोर्ड लगाने गए थे।
कालिख पोतने का कार्यक्रम अचानक तय हुआ
युवक कांग्रेस का ईडी का नाम बदलकर भाजपा दफ्तर करने का प्रोग्राम दोपहर 12.30 तय था। इसलिए पुलिस भी यहां तैनात थी। लेकिन ईडी ऑफिस के बोर्ड पर कालिख पोतने का प्रोग्राम अचानक तय हुआ। युवक कांग्रेस शहर अध्यक्ष रमीज खान का कहना है कि नीले कुर्ते में जिस युवक को पीटा है उसका नाम निखिल वर्मा है। वह कांग्रेस का महासचिव है।
यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष रमीज ने बताया कि इंदौर ईडी दफ्तर का नाम बदलकर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय करने के लिए यूथ कांग्रेस यहां पर आई थी। यह काम इसलिए किया जा रहा है कि सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वालों को यहां प्रताडऩा दी जाती है। श्वष्ठ ऑफिस में हमारे कार्यकर्ता निखिल वर्मा ने स्टीकर चिपकाया कि ये भारतीय जनता पार्टी का दफ्तर है। पुलिस ने हमारे कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया और कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी ले लिया। हम कमिश्नर ऑफिस पहुंचकर कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्र से शिकायत करेंगे।
इंदौर
ईडी ऑफिस के बोर्ड पर कालिख पोती
- 27 Jul 2022