इंदौर। विभिन्न ला कोर्स के सेकंड सेमेस्टर की परीक्षा होनी है, जिसमें एलएलबी, बीएएलएलबी, बीबीएएलएलबी, एलएलबी आनर्स शामिल हैं। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय ने 30 कालेजों को परीक्षा केंद्र बनाया है। यहां आठ हजार विद्यार्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। केंद्रों पर नजर रखने के लिए विश्वविद्यालय ने उडऩदस्ते की पांच टीमें भी बनाई हैं। 24 नवंबर से 7 दिसंबर के बीच परीक्षा करवाई जाएंगी। इसके बाद मूल्यांकन केंद्र को 25 दिनों के भीतर उत्तरपुस्तिका जांचना है, ताकि जनवरी के पहले सप्ताह तक रिजल्ट जारी किया जा सके। एलएलबी फस्र्ट सेमेस्टर का रिजल्ट अब तक जारी नहीं हुआ है। कुछ विषय में अधिक विद्यार्थी फेल होने के चलते विश्वविद्यालय दोबारा कापियों का मूल्यांकन करवाने में लगा है, जिसमें तीन विषय की उत्तरपुस्तिकाएं विशेषज्ञों के पास भेजी गई हैं। दो महीने से रिजल्ट रुका है। अधिकारियों के मुताबिक, पांच दिसंबर तक इसे जारी कर देंगे। एमए, एमकाम, एमएससी, एमएसडब्ल्यू, एमजे सहित अन्य स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम की परीक्षा दिसंबर में करवाई जाएंगी। विश्वविद्यालय ने परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। 12 से 19 दिसंबर के बीच पेपर रखे गए हैं। स्नातकोत्तर परीक्षाओं में करीब 40 हजार छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। परीक्षाओं के लिए सरकारी और निजी कालेजों को केंद्र बनाया है। नकल रोकने के लिए उडऩदस्ते बनाए हैं, जबकि संवेदनशील केंद्रों पर पर्यवेक्षक को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
इंदौर
एलएलबी-बीबीए एलएलबी सेकंड सेमेस्टर की परीक्षाएं 24 से
- 21 Nov 2022



