Highlights

इंदौर

ऑनलाइन ठगी के सवा 5 लाख रुपए वापस दिलाए

  • 29 Sep 2022

इंदौर। ऑनलाइन ठगी के तीन मामलों में क्राइम ब्रांच ने 5 लाख 23 हजार 500 रुपए वापस लौटाए हैं। क्राइम ब्रांच पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता श्रीकांत से एक लाख 80 हजार रुपए की ठगी की गई, जबकि शिवम के साथ अनावेदक कुणाल बडोला निवासी नागपुर, महाराष्ट्र वर्तमान निवासी इंदौर से मित्रता हुई, और रूम पार्टनर बनकर खुद को श्रीराम फाइनेंस बैंक का कर्मचारी बताते हुए, आवेदक को कार डिस्काउंट में दिलाने का झूठ बोलते हुए एक लाख 68 हजार 500 रुपए लेकर फरार हो गया। क्राइम ब्रांच  ट्रांजेक्शन की डिटेल्स लेकर पैसे वापस करवाए हैं। इसी तरह निकिता नामक युवती से भी एक लाख 75 हजार रुपए ट्रांसफर करते वक्त गलती से दूसरे के खाते में चले गए। शिकायत के बाद उसके रुपए भी वापस दिलवाए गए।