Highlights

इंदौर

ओटीपी लेकर खाते से निकाल लिए हजारों रुपए, जालसाजों की ठगी का शिकार हुआ युवक

  • 12 Aug 2022

इंदौर। एक युवक को जालसाजों ने अपना शिकार बनाया। पहले तो बातों में उलझा कर उससे ओटीपी हासिल किया बाद में 67 हजार रुपए खाते से उड़ा दिए।
मंगल विहार कालोनी में रहने वाले मृत्युंजय चौबे निवासी मंगल विहार ने शिकायत दर्ज कराई कि जून में उनके क्रेडिट कार्ड का पिन काम नहीं कर रहा था। इसके चलते उसने कार्ड पर दिए कस्टमर केयर नंबर पर कॉल किया। कॉलर ने युवक को बातों में उलझाकर उसके कार्ड की डिटेल ले ली। फिर ओटीपी लेते हुए उसक कार्ड से 67 हजार से अधिक की शॉङ्क्षपग कर ली। बाद में जब मैसेज मिला तो ठगी की जानकारी मिली। फरियादी का आरोप है कि इसकी शिकायत करने वे थाने गए तो उन्हें सायबर क्राइम के ऑफिस भेजा गया। मामले में पुलिस ने जांच करते हुए सारी जानकारी भी जुटा ली अब मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।