राजयोग जीवन में सम्पूर्ण स्वास्थ्य प्रदान करता है
इंदौर। आजादी के अमृत महोत्सव तथा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में वैश्विक थीम- मानवता के लिये योग पर आज प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा ज्ञानशिखर ओमशान्ति भवन में प्रात: कालिन सभा में योग द्वारा संबंधों में मधुरता विषय पर दिव्य सम्बोधन हुआ।
अपने विचार व्यक्त करते हुए मुख्य अतिथि सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि राजयोग के अभ्यास से मन के विचारों को शांत तथा सकारात्मक बनाने में बहुत मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि सकारात्मक सोच से कार्य तथा व्यवहार करने से पार्षद से सांसद बनने सफलता मिली। इंदौर जोन की मुख्य क्षेत्रीय समन्वयक ब्रह्माकुमारी हेमलता दीदी ने कहा कि शारीरिक एक्सरसाइज एवं आसन प्राणायाम के द्वारा निश्चित रुप से शरीर को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है, लेकिन राजयोग जीवन में सम्पूर्ण स्वास्थ्य प्रदान करता है । वर्तमान समय प्रदूषित वायुमण्डल एवं भागमभाग जिंदगी में मनुष्य तनाव एवं अनेक मनोरोगों से ग्रस्त हैं इन मनोरोगों से निजात दिलाने, मन को स्वस्थ्य और शक्तिशाली बनाने के लिए राजयोग मेडिटेशन एक कारगर उपाय है। इस अवसर पर रेनेसा विश्वविद्यालय के कुलाधिपति स्वप्निल कोठारी ने कहा कि कष्ट और दुख मनुष्य को बहुत परेशान करते हैं ये समनार्थी नहीं है। कष्ट शारीरिक होते हैं और दुख मानसिक होते हैं । सुप्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर एवं हेल्थ टेज्नर डॉ. दिलीप नलगे ने कहा कि क्रोध और अह्म संबंधों में दूरी बढ़ाता है। आपने ब्रह्माकुमारी संस्थान की पूर्व मुख्य प्रशासिका दादी प्रकाशमणी जी का स्मरण करते हुए कहा कि दादी जी का मूल मंत्र था कि जीवन में हारमनी तब होगी, जब संबंधों में मधुरता के लिए हार मान लेंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलन कर किया गया। शक्ति निकेतन की छात्राओं ने योगा नृत्य कर सभी का मन मोह लिया। ब्रह्माकुमारी उषा बहन, ब्रह्माकुमारी छाया बहन ने आये हुये अतिथियों का पुष्प गुच्छ एवं बेज लगाकर स्वागत किया । संचालन ब्रह्माकुमारी अनिता बहन ने किया।
इंदौर
ओमशान्ति भवन में योग महोत्सव का शुभारंभ
- 20 Jun 2022



