पर्युषण महापर्व के पहले 210 मरीजों का नेत्र परीक्षण हुआ
इंदौर। दिगम्बर जैन समाज के दसलक्षण (पर्युषण) महापर्व की शुरूआत 31 अगस्त से होगी। पर्युषण पर्व वर्ष 2022 की शुरूआत के पहले आज रविवार को सकल दिगम्बर जैन समाज युवा-महिला प्रकोष्ठ, इंदौर द्वारा नेत्र रोग शिविर आयोजित कर मानव सेवा की गई।
यह जानकारी देते हुए सकल दिगम्बर जैन समाज युवा प्रकोष्ठ, इंदौर के सरंक्षक राहुल सेठी, मार्गदर्शक सुयश जैन और महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष पूजा कासलीवाल ने बताया की पर्व की शुरूआत के पहले कल रविवार 28 अगस्त को मानव सेवा की गई। इस दिन स्व. शेलेंद्र सेठी की स्मृति में निशुल्क नेत्र रोग परीक्षण और मोतियाबिंद आॅपरेशन शिविर सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित किया गया। शिविर में निहार नेत्रालय की टीम प्रख्यात नेत्र रोग विशेषज्ञ डाक्टर महेश जी गर्ग द्वारा सेवा दी गई। इस अवसर पर यहा विराजित मुनि श्री 108 श्रुतधरनंदी जी महाराज ने प्रवचन में कहा की जीवन में तीन सुख होते है इसमें तन-मन और धन सुख होता है। कोई भी व्यक्ति एक साथ एक समय में तन से सुखी, मन से सुखी और धन से सुखी नहीं हो सकता है। कोई ना कोई किसी ने किसी बीमारी से पीड़ित रहता है। ये जो आज आँख की जाँच का शिविर लगाया है, यह समाज के लिए एक अच्छा संदेश और परोपकार का काम है। महिला प्रकोष्ठ की परम सरंक्षक रेखा जैन, कल्पना जैन ने बताया की समाज में 30 अगस्त को रोटतीज पर्व मनेगा। इस दिन जैन समाज के घर-घर में रोट और खीर प्रसादी बनाई जाएगी। 31 अगस्त से पर्व की शुरूआत होगी। प्रतिदिन मुख्य आयोजन एयरपोर्ट रोड स्थित अंजनी नगर की चंदा प्रभु धर्मशाला में होंगे।
इंदौर
कोई भी व्यक्ति तीनो सुख प्राप्त नहीं कर सकता : मुनिश्री
- 29 Aug 2022