इंदौर। मल्हारगंज थाना क्षेत्र के निगरानीशुदा बदमाश को क्राइम ब्रांच ने पकड़ा है। वह जिलाबदर होने के बाद भी शहर में ही घुम रहा था। वह दो माह से छीपकर फरारी काट रहा था। उसके खिलाफ एक दर्जन से अधिक अपराध दर्ज हैं।
क्राइम ब्रांच पुलिस ने बताया कि जिलाबदर बदमाश अजय उर्फ अज्जू पिता बालकृष्ण नामदेव निवासी द्वारकाधीश कालोनी को पकड़ा गया है। वह शहर में ही छिपकर दो माह से फरारी काट रहा था। बदमाश अजय उर्फ अज्जू थाना मल्हारगंज का बदमाश होकर इसके विरुद्ध 16 अपराध पहले से दर्ज हैं। उसके आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए उसे एक साल के लिए जिलाबदर किया गया था।
इंदौर
कुख्यात जिलाबदर बदमाश क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में
- 25 Nov 2022