सभापति मुन्नालाल यादव ने नगर निगम की गोशाला का किया औचक निरीक्षण
इंदौर। महापौर पुष्यमित्र भार्गव व सभापति मुन्नालाल यादव ने शुक्रवार को हातोद स्थित नगर निगम की गोशाला का औचक निरीक्षण किया। महापौर ने देखा कि गोशाला में गायें कीचड़ वाले मैदान में खड़ी हैं और गोबर भी वहां फैला हुआ है। उनके बैठने के लिए सूखा स्थान भी नहीं है। इस पर महापौर निगम के कर्मचारियों पर नाराज हुए।
महापौर ने गोशाला में गायों के लिए कितना चारा और कितनी दवाएं उपलब्ध हैं, इसकी भी जानकारी ली। उन्होंने गोशाला में कर्मचारियों का उपस्थिति रजिस्टर भी चेक किया। कार्यस्थल पर न मिलने वाले कर्मचारियों पर नाराज हुए और सभी को नियत समय पर काम पर आने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि हातोद स्थित निगम की गोशाला में कुल 845 गायें हैं। इनमें अधिकांश वे गायें हैं, जो शहर की सड़कों पर पहले घूमती थी, उन्हें यहां लाकर रखा गया है। गोशाला में इनकी देखरेख के लिए कुल 21 कर्मचारी मौजूद हैं।
इंदौर
कीचड़ में खड़ी गायों को देख नाराज हुए महापौर भार्गव
- 20 Aug 2022