इंदौर। क्राइम ब्रांच ने एक कंजर गिरोह के दो सदस्य को गिरफ्तार कर इनके पास से ट्रक कटिंग से चुराए 70 लाख रुपए की मेडिसिन जब्त की है। कंजर गिरोह ने सुर्खी सागर में ट्रक कटिंग की थी।
क्राइम ब्रांच पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति चोरी की मेडिसिन को लेकर टीसीएल होटल के पास देवास बायपास रोड से निकल रहे है। इस सूचना के बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने घेराबंदी शुरु की। टीम ने मुखबिर के बताए स्थान से ईश्वर हाड़ा निवासी जिला देवास और बादल हाड़ा निवासी ग्राम जावरा रतलाम को पकड़ा। इनके पास से मेडिसिन जब्त की गई। बिल मांगने पर वे बहानेबाजी करने लगे।
इनके कब्जे से मिली मेडिसिन के संबंध में पूछताछ करते आरोपी देवास कंजर गिरोह के होकर योजना बनाकर जिला सागर के थाना सुरखी क्षेत्र से सागर-जबलपुर बाईपास रोड पर ट्रक कटिंग कर फ्यूजन कंपनी की दवाइयों के करीबन 14 कार्टून चोरी करना बताया। इनकी कीमत 70 लाख रुपए बताई गई है। ये उक्त मेडिसिन को इंदौर शहर में बेचने के इरादे से आए थे। क्राइम ब्रांच ने इनके पकड़ाने के बाद थाना सुरखी सागर पुलिस को सूचना दी।
इंदौर
कंजर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, 70 लाख की मेडिसिन जब्त
- 17 Dec 2022



