घर के कमरे में बिस्तर पर उल्टा पड़ा मिला शव
नरसिंहपुर। नरसिंहपुर से बीजेपी के विधायक जालम सिंह पटेल के बेटे और केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल के भतीजे मणि नागेंद्र उर्फ मोनू पटेल (32) का रविवार की मौत हो गई। उसकी ब्रेन हेमरेज या हार्टअटैक से मौत की आशंका है। बताया जा रहा है कि दोपहर करीब 1 बजे मोनू नरसिंहपुर के गोटेगांव स्थित घर के अपने कमरे में गया था। उसके बाद शाम 6 बजे तक जब उसका कमरा नहीं खुला, तो परिजन ने जाकर देखा। मोनू बिस्तर पर उल्टा पड़ा मिला। उसे गोटेगांव के शासकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मोनू को मृत घोषित कर दिया।
गोटेगांव के सरकारी अस्पताल में उनके समर्थकों की भीड़ मौजूद रही। सोमवार सुबह पोस्टमॉर्टम के बाद शव घर ले जाया गया। मोनू के पिता विधायक जालम सिंह निधन होने की खबर के बाद कल शाम से घर पर ही थे। मोनू के निधन पर सांसद उदय प्रताप सिंह और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने ट्वीट कर शोक संवेदनाएं व्यक्त की है।
राज्य
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल के भतीजे मोनू पटेल की मौत
- 02 May 2023