इंदौर। बाणगंगा इलाके में एक कंपनी में काम करने वाले एक कर्मचारी पर उसके साथी ने कटर से जानलेवा हमला किया है। दरअसल कंपनी के ग्रुप पर ताला तोडऩे की एक पोस्ट डाली गई थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया था।
पुलिस के अनुसार फरियादी नीलेश यादव निवासी राधा गोविंद का बगीचा की शिकायत पर गणेश गुप्ता निवासी सांवेर रोड के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। दोनों ही आरजे फूड कंपनी सेक्टर ए सांवेर रोड पर काम करते हैं। दरअसल आरोपी गणेश गुप्ता ने कंपनी के व्हाट्सएप ग्रुप पर एक मैसेज डाला, जिसमें नीलेश यादव पर आरोप लगाया कि उसने कंपनी परिसर में एक ताला तोड़ दिया है। इस मैसेज को देखने के बाद नीलेश ने इस बारे में गणेश से सवाल किया तो गणेश ने विवाद शुरू कर गाली देना शुरू कर दिया। निलेश ने विरोध किया तो आरोपी गणेश ने कटार से उस पर हमला कर उसे घायल कर दिया।
इंदौर
कंपनी में विवाद, कर्मचारी ने कटर से किया हमला
- 28 Apr 2022